बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

यूथ कनेक्ट अभियान : खुरई और बंडा विधानसभा में भाषण प्रतियोगिता आयोजित

यूथ कनेक्ट अभियान :  खुरई और बंडा विधानसभा में  भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सागर।  युवा उस परमाणु शक्ति की तरह है, जिसका सकारात्मक उपयोग होने पर अनुकूल ऊर्जा प्रकट करती है। अब आपको अपनी यह ऊर्जा देश विकास के लिए लगाना है। यह बात खुरई विधानसभा में यूथ कनेक्ट (युवा जोड़ों) अभियान कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कही।
श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में यूथ कनेक्ट अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को खुरई और बंडा विधानसभा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वर्तमान परिदृश्य में युवा शक्ति विषय पर युवाओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। खुरई विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि दुनिया में कोई संगठन या कोई व्यक्ति सफल हुआ है तो इसी सिद्धांत के बल पर कि यदि कोई प्रण कर ले, मुझे दुनिया से जितना मिला है। उससे अधिक वापस करूंगा। देश या परिवार से जितना मिला है। उससे अधिक वापस करूंगा तो वह दुनिया के हर लक्ष्य को पा सकता है।
बंडा विधानसभा में भाषण प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवा शक्ति विषय को लेकर कहा कि युवाओं ने कहा कि विभिन्न अर्थशास्त्रियों व समाजशास्त्रियों के अनुसार भारत आज आर्थिक व सामरिक रूप से महाशक्ति बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार में युवाओं को आगे बढ़ने के कई अवसर मिल रहे हैं। सशक्त, समृद्ध, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में पर्याप्त साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों ने भी अपने-अपने विचार साझा किए। अध्यक्ष यश अग्रवाल ने बताया कि यूथ कनेक्ट अभियान के तहत अलग-अलग विधानसभाओं में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जून तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिताओं के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अलग-अलग गतिविधियां होगी। प्रतियोगिता विधानसभा के बाद जिला और संभाग स्तर तक आयोजित की जाएगी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive