तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

ब्लू वेल्स स्कूल की संचालक सुजाता मलैयाऔर पति दिलीप मलैया पर हमला करने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार

ब्लू वेल्स स्कूल की संचालक सुजाता मलैयाऔर पति दिलीप मलैया  पर हमला करने वाले  सभी आरोपी गिरफ्तार
सागर। सागर के प्रतिष्टित मलैया परिवार के सदस्य और ब्लू वेल्स स्कूल की संचालक सुजाता मलैया और पति दिलीप मलैया के बंगले में घुसकर जान लेवा हमला करने वाले आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 



पुलिस के मुताबिक 14.05.2022 के रात्रि करीबन 08.30 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि ब्लू वेल्स स्कूल के पास निवासरत दिलीप मलैया के घर पर कुछ लोगो द्वारा हमला किया गया है। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी दी गयी, बाद तत्काल मौके पर पुलिस पहुची। जहां पर आहत दिलीप मलैया, श्रीमति सुजाता मलैया एवं उनके नौकर चंदन पटैल लहूलोहान हालत में मिले। जिन्हे आम नागरिको की मदद से उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। 
आहत फरियादी दिलीप मलैया पिता स्व.श्री दशरथ कमार मलैया उम्र 69 वर्ष नि. 30 केन्ट सागर से घटना के संबंध में पूछताछ किया जिसने बताया कि दिनांक 14.05.2022 के 8.00 से 8.30 बजे के मध्य की बात है। गोलू उर्फ अमित कुशवाहा निवासी विदिशा का आपने दो अन्य साथियों के साथ हथयारबद्ध होकर अपने साथ धारदार 2 छुरा, चाकू एवं एक पिस्टल लेकर घर में जबरजस्ती घुसकर गोलू उर्फ अमित कुशवाहा द्वारा पिस्टल मेरे सिर पर जान से मारने की नियत से तान कर मेरी पत्‍नी सुजाता मलैया से बोला कि विदिशा वाले  मकान की लिखा पढी मेरे नाम करदो नही तो आज सभी को जान से खत्म कर देगे और मां बहिन की गंदी गंदी गालियां देने लगे। 

हम लोगो ने विदिशा में स्थिति मकान की लिखा पढी करने से मना किया तो गोलू उर्फ अमित कुशवाहा, शुभम कुशवाहा एवं अन्य एक साथी के साथ मिलकर चाकूओ से मारपीट की । जिससे हम तीनों को शरीर में कई जगह चोट लगी है। फरि0 कि रिपोर्ट पर थाना केंट जिला सागर में उक्त आरोपी गणों के विरुद्ध धारा 452,294,307,506,34 ताहि. 25/27 आर्म्‍स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के तुरंत बाद ही तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों की सूचना दी गयी एवं  पुलिस अधीक्षक तरूण नायक द्वारा आरोपिया को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।, तत्काल पश्चात अति. पुलिस अधीक्षक  शहर श्री विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आरोपियानो की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु थाना से टीम गठित की गई तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले समस्त थानो को सूचना दी जाकर आरोपियान की गिरफ्तारी हेतु नाकाबंदी की गई। घटना के तुरंत बाद ही आरोपी गोलू उर्फ अमित कुशवाहा निवासी विदिशा को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया तथा अन्य दो आरोपियान की त्वरित गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर विदिशा भोपाल रवाना किया गया। जो शेष आरोपी सुभम कुशवाहा एवं एक अन्य को गिरफ्तार किया गया।



 आरोपीगणों से घटना के संबंध पूछताछ की गयी जिन्होने घटना कारित करना स्वीकार किया गया तथा आरोपयान से घटना में प्रयुक्त आलाजर्ब एक पिस्टल एक जिन्दा कारतूस ,दो बटनदार धारदार छुरा तथा एक चाकू तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की सफेद रंग की रोयल एनफील्ड मोटर साईकिल एवं मोबाईल फोन जप्त विधिवत जप्त की गयी है। आरोपियो माननीय न्यायालय पेश किया गया है जेल बारंट प्राप्त होने पर केंदीय जेल सागर में उक्त आरोपी गणों को दाखिल किया गया है।
गौरतलब है कि आरोपी गोलु उर्फ अमित कशवाहा एवं आहत दिलीप मलैया पिता स्व.श्रीदशरथ कमार मलेंया उम्र 69 वर्ष नि.30 केन्ट सागर के मध्य घर को लेकर पुराना विवाद था जिसको लेकर आरोपियान द्वारा जान से मारने की नीयत से आहत दिलीप मलैया उनकी पत्नि सुजाता मलैया एवं नौकर चंदन पर धारदार हथियार चाकू छुरा से हमला करघटना कारित की गई है।


प्रकरण में गिरफ्तार शुदा आरोपी

1.गोलू उर्फ अमित पिता स्व श्यामलाल कशवाहा उम्र 25 बर्ष निवासी वार्ड न 31 मोन रोड वाली गली जिला विदिशा 
2. सभम कशवाहा पिता प्रताप सिंह कशवाहा उम्र 23 साल निवासी गंजबासोटा जिला विदिशा 
3. एक अन्य 

सराहनीय टीम
उक्त प्रकरण में निरी.सतीश सिह (थाना गोपालगंज थाना प्रभारी केंट उपनिरी. गौरव सिहं तिवारी, उपनिरी के एन अरजरिया,थाना केंट उनि नेहा गर्जर (थाना सिविल लाईन) एव थाना केंट सउनि राजपालसिहं .सउनि मलियाम सिहं प्र.आर 818 वरिन्द्र शर्मा,प्र.आर 244 मणीशंकर,प्र आर 1001 श्यामनारायण मिश्रा.प्र आर.67 विश्वनाथ , प्र. आर 74 भवानी शकर व्यास ,आर 245 मनीष,आर 1498 राकेन्द्र,आर 1066 लखन आर.1689 दिनेश आर 255 रोहित,आर 98 विनीत आर.659 दीपक कमार. आर) 625 योगेश तिवारी एवं सायबर सेल आर.सौरभ ,आर.अमित शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive