तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

MP : पहली नगर परिषद चुनी गई निर्विरोध, सभी 15 भाजपा के, नही मिले कांग्रेस प्रत्याशी★ नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र की बरोदिया नगर परिषद का निर्विरोध निर्वाचन

MP :  पहली नगर परिषद चुनी गई निर्विरोध, सभी 15 भाजपा के, नही मिले कांग्रेस प्रत्याशी
★ नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र की बरोदिया नगर परिषद का निर्विरोध निर्वाचन

सागर। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में  कुछ जगहों पर पार्षद निर्विरोध निर्वाचन भी हो रहे है इनकी संख्या कम है । लेकिन मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र की बरोदिया नगर परिषद के सभी 15 उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए है। नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध जीते सभी  उम्मीदवार भाजपा के है। उनके विधानसभा क्षेत्र की तीन नगरपरिष्दों के 45 वार्ड पार्षदों में अभी तक 38 उम्मीदवार निर्विरोध जीते है। यह एक रिकार्ड है। यहां कांग्रेस को उम्मीदवार तक नही मिले है। 
नगरीय निकाय चुनावों में नाम वापिसी का आज अंतिम दिन था। इसके बाद निर्विरोध चुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। मंत्री भूपेंद्र सिंह के मुताबिक पूरी तरह से निर्विरोध निर्वाचन वाले निकायों को सरकार प्रोत्साहन राशि देने पर विचार करेगी।

शहरी क्षेत्रों के विकास को मिला समर्थन

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मीडिया से चर्चा में बताया कि  खरई विधानसभा में तीन नगर परिषद है। इनमे बरोदिया नगर परिषद के सभी 15 प्रत्याशी, मालथौन नगर परिषद में 12 और बांदरी में 11 उम्मीदवार भाजपा के निर्विरोध जीते है। कुल 45 वार्ड  पार्षदों में से अभी तक 38 निर्विरोध जीत चुके है। बरोदिया नगर परिषद मध्यप्रदेश की  पहली निर्विरोध नगर परिषद भाजपा के खाते से हुई है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की शहरों के विकास के लिए किए गए कार्यो के प्रति समर्थन मिला है। 

पूरी तरह से निर्विरोध निकायो को मिल सकती है प्रोत्साहन राशि 

सीएम शिवराज सिंह ने  प्रदेश में निर्विरोध पंचायतो को लाखों रुपये के प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया था। इसके चलते सेकड़ो पंचायत निर्विरोध चुनी गई। इनको 5 से 15 लाख तक कि राशि मिलेगी। नगरीय निकायों के सवाल मंत्री  भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सामाजिक समरसता बनाये रखने और  आपसी मतभेद नही बढ़े इसके लिए प्रोत्साहन राशि पंचायतों में देने की घोषणा हुई है। अभी तक प्रदेश में 650 पंचायते ऐसी चुनी गई है। इनमे ज्यादातर भाजपा समर्थित है। अब नगरीय निकायों में कोई नगरपालिका या परिषद पूरी निर्विरोध चुनी जाती है तो उसे प्रोत्साहन राशि मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री से चर्चा पर प्रस्ताव लाया जाएगा और राशि दी जाएगी। 
ये जीते निर्विरोध 
नगर परिषद में छत्रपति शिवाजी वार्ड से श्रीमती रतिराजा ऋषिराजा बुन्देला, श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड से श्री लखन खिलान सिंह यादव, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से सुश्री पूजा अजमेर सिंह लोधी, डॉ. अम्बेडकर वार्ड से श्रीमती कमलेशकुमारी लोटन अहिरवार, रानी अवंतीबाई वार्ड से श्रीमती हल्लीबाई उमेश अहिरवार, चन्द्रशेखर आजाद वार्ड से श्रीमती मीनादेवी चुन्नीलाल कुशवाहा, वैष्णोदेवी मंदिर वार्ड से श्री कोमल सिंह सुकलाल यादव, डॉ. एपीजे अब्दुलकलाम वार्ड से श्रीमती रेखा दयाराम चौरसिया, आचार्य विद्यासागर वार्ड से श्री बलराम सिंह दांगी परताप सिंह दांगी, महाराणा प्रताप वार्ड से श्री खुशाल मुन्नालाल जैन, सबरी वार्ड से श्रीमती रामसखी रामलाल सौर, बिरसामुण्डा वार्ड से सुरेन्द्र घन्सू सौर, सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड से श्रीमती लक्ष्मीबाई केसरी सिंह लोधी, संत रविदास वार्ड से श्री दिलीप कुमार छोटेलाल अहिरवार एवं रानी लक्ष्मीबाई वार्ड से श्रीमती संगीता प्रदीप दुबे शामिल हैं।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive