बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सीएम शिवराज सिंह का रोड शो 27 जून को★ हर वार्ड में कमल खिलाकर अजेय गढ़ रहेगा सागरःमंत्री भूपेन्द्र सिंह★ नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव के चुनाव संचालक नियुक्त ★महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी

सीएम शिवराज सिंह का रोड शो 27 जून को
★ हर वार्ड में कमल खिलाकर अजेय गढ़ रहेगा सागरःमंत्री भूपेन्द्र सिंह
★  नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव के चुनाव संचालक नियुक्त 
★महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी का जनसम्पर्क जारी


सागर। भारतीय जनता पार्टी को विश्वास है कि सागर के महापौर और पार्षदों के चुनाव में सेक्टर और वार्ड प्रभारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे निभाते हुये अजेय गढ़ सागर को अजेय रखते हुये हर वार्ड में कमल खिलाएंगे। यह उद्गार भाजपा की चुनाव कामकाजी बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने व्यक्त किये। 
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सेक्टर प्रभारी और वार्ड प्रभारियों की कामकाजी बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के आधार पर चुनाव लड़ती है। इसलिये हमेशा की तरह इस बार भी महापौर और पार्षदों का चुनाव लड़ने के लिये संगठन की संरचना तैयार की है। वार्डाें के लिये बनाये गये सेक्टर प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि अपने पांच वार्डाें की सभी व्यवस्थाएं देखें। सौपें गये पांच वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियोें को जिताने का काम सेक्टर प्रभारियों का है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में तैनात किये गये वार्ड प्रभारी पार्टी के कार्यक्रम बूथ स्तर पर पर मतदाताओं तक पहुंचायें। प्रत्येक वार्ड में चुनाव कार्यालय प्रारंभ कर उनमें प्रभारी बनायंे और प्रत्येक वार्ड में अनिवार्य रूप से 29 जून तक हितग्राही सम्मेलन आयोजित करें। मंत्री श्री सिंह ने हितग्राही सम्मेंलन की रूपरेखा प्रस्तुत करने के साथ ही भाजपा की चुनाव रणनीति को लेकर अनेक टिप्स दिये। उन्होंनें कहा कि किसी भी पार्टी के लिये नीति, नियत और नेता का होना जरूरी है। यह तीनों चीजें सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सेक्टर और वार्ड प्रभारियों को चुनाव संरचना के तहत जो दायित्व सौंपे गये हैं, उसे प्राथमिकता से करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है। कार्यक्रम करेंगें, तभी जनता में पहचान बनेगी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पार्टी में जितने भी मोर्चा गठित हंै उनमें पदाधिकारियों को भी वार्ड स्तर पर सम्मेलन करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी को विश्वास है कि जिन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसे निभाते हुये अजेय गढ़ सागर को अजेय रखते हुये सभी 48 वार्डाें में कमल खिलायेंगें। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हर तीन दिन में दोपहर में वार्ड प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की जायेगी। उन्होेंने बताया कि 27 जून को सागर में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का रोड शो होगा और उसके बाद कटरा बाजार में आम सभा होगी। 

नगर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने बैठक में सेक्टर और वार्ड प्रभारियों के चुनाव की तैयारियों को लेकर अनेक टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि वार्ड प्रभारी हमारी महत्वपूर्ण कड़ी है, जिनके माध्यम से सभी 48 वार्डों में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी। विधायक श्री जैन ने कहा कि महापौर और पार्षदों के चुनाव में सौंपी गयी जिम्मेदारी को निभाते हुये अपनी श्रेष्ठता को प्रदर्शित करने का यह एक अवसर है। इसके पूर्व भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी अपने संबोधन में महत्वपूर्ण टिप्स  दिये। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट ने किया एवं आभार चुनाव मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने व्यक्त किया।
 भारतीय जनता पार्टी की इस कामकाजी बैठक में सांसद राजबहादुर सिंह, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, सुशील तिवारी, कबीर पंथी, अभय दरे, प्रदीप पाठक, अभय दरे, डाॅ. सुखदेव मिश्रा, डाॅ, अनिल तिवारी, अनुराग प्यासी, श्याम तिवारी, रामेश्वर नामदेव, प्रभुदयाल पटैल, कमलेश बघेल, नवीन भट्ट, रामकुमार साहू उपस्थित रहे।

भाजपा ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव के चुनाव संचालक नियुक्त किये

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका एवं नगर पंचायत चुनाव के चुनाव संचालक नियुक्त किये।  जिला अध्यक्ष  गौरव सिरोठिया ने बताया कि भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिये चुनाव संचालक नियुक्त किये गये है जो निम्नानुसार है:-
मकरोनिया नगर पालिका के चुनाव संचालक चैन सिंह ठाकुर को  ,रहली नगर पालिका में चुनाव संचालक मितेन्द्र सिंह (मोनू ) चैहान ,देवरी नगर पालिका में चुनाव संचालक -भानू राणा पूर्व विधायक बीना नगर पालिका में चुनाव संचालक विजय हुरकट को नियुक्त किया गया है। 
इसी प्रकार सागर जिले की नगर परिषदो में भाजपा में चुनाव संचालक नियुक्त किये गये। 
शाहपुर में महेश कोरी ,बिलहरा में मनीष गुरू सुरखी में अशोक मिश्रा बंडा में महेन्द्र जैन भूसा शाहगढ़ में विनोद देवडिया     मालथौन में रामकुमार बघेल ,बांदरी में इंद्रपाल सिंह राहतगढ़ में विनोद ओसवाल को भाजपा का चुनाव संचालक नियुक्त किया।

भाजपा चुनावी मीडिया सेल का उद्घाटन किया

 भाजपा कार्यालय में चुनाव मीडिया सेल का उद्घाटन नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर एवं सुशील तिवारी ने भाजपा मीडिया सेल का उद्घाटन किया। और नगरीय निकाय चुनाव के मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप राजौरिया को नियुक्त किया गया। मीडिया टीम में श्रीकांत जैन, आलोक केशरवानी रहेंगे। 
इसी प्रकार पार्टी कार्यालय में आज काॅल सेंटर का भी उद्घाटन किया गया।काॅल सेंटर का प्रभारी श्री राजेश सैनी को नियुक्त किया गया। काॅल सेंटर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सुगमता से सूचना मिल सकेगी।  लीगल सेल का प्रभारी श्री राजेन्द्र दुबे को नियुक्त किया है। लीगल सेल टीम में राजेन्द्र पटैरिया, संजय द्विवेदी, राजेश त्रिवेदी, वीरेन्द्र सिंह को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।
महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का सघन जनसम्पर्क जारी


भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने आज  बल्लभ नगर वार्ड एवम् चंद्रशेखर वार्ड में विधायक शैलेंद्र जैन जी की धर्म पत्नी श्रीमती अनु जैन , श्रीमती लता वानखेड़े जी, श्रीमती प्रतिभा चोबे जी, केबिनेट मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत के पुत्र  आकाश सिंह राजपूत , श्री मुकेश जैन ढाना , बल्लभ नगर वार्ड की प्रत्याशी श्रीमति रश्मि नरेश धानक  एवम् चंद्रशेखर वार्ड की  पार्षद प्रत्याषी सुश्री मेघा दुबे  , विवेक सोधिया ज, श्री मनोज डेंगरे ,  श्रीमति हेमा डेंगरे ,जी ने घर घर पहुंच कर जनसंपर्क किया । 

सभी वार्ड वासियों में भाजपा के प्रति पूर्ण विश्वास देखने मिला युवा साथियों का उत्साह एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ ।जनसंपर्क के दौरान वार्ड वासियों का सहयोग आशीर्वाद एवं पूर्ण आश्वासन भारतीय जनता पार्टी के लिए प्राप्त हुआ ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive