बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा प्रत्याशी विकास का लक्ष्य लेकर पूरी विनम्रता के साथ जनता के बीच जाएंः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★ प्रत्याशियों की बैठक आयोजित ★ विधायक शेलेन्द्र जैन ने किया जनसम्पर्क शुरू

भाजपा प्रत्याशी विकास का लक्ष्य लेकर पूरी विनम्रता के साथ जनता के बीच जाएंः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

★ प्रत्याशियों की बैठक आयोजित

★ विधायक शेलेन्द्र जैन ने किया जनसम्पर्क शुरू

सागर।नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी अधिकृत भाजपा प्रत्याशियों से आग्रह किया है कि वे अधिकतम विनम्रता के साथ नामांकन फार्म भरने वाले अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के पास जाएं और उन्हें नाम वापिसी के लिए मनाए। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह आग्रह जिला भाजपा कार्यालय में सभी भाजपा प्रत्याशियों के साथ आयोजित की गई बैठक में कही। बैठक में मंत्री भूपेन्द्र सिंह एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पार्षद प्रत्याशियों के साथ संवाद कर उन्हें पार्टी के दिशा निर्देशों, रणनीति और चुनाव में सुनिश्चित जीत के मंत्र बताए। प्रत्याशियों को बताया गया कि उनकी प्रत्येक चुनाव सामग्री में पार्षद के साथ मेयर प्रत्याशी का भी चित्र व नाम मुद्रित किया जाना अनिवार्य है। 



मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर में भाजपा इतनी सशक्त और बड़ी पार्टी है जिसके हर वार्ड से 8-10 योग्य कार्यकर्ता टिकट मांग रहे थे। वे सभी योग्य थे पर टिकट तो किसी एक को ही मिलता है। हमारे मन में ये अभिमान नहीं होना चाहिए कि हमे ही टिकट मिला है, और हम ही सबसे योग्य थे। हमे जितनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है उतनी अधिक विनम्रता हमारे अंदर होना चाहिए। ये भाव नहीं होना चाहिए के इनने हमारे खिलाफ टिकट मांगा था। सब हमारी पार्टी के कार्यकर्ता हैं हमारे परिवार के हैं। इसलिए हमें सबसे पहले उनके पास जाना चाहिए और उनसे यह आग्रह करना चाहिए कि हम सभी पार्टी के निर्णय का सम्मान करेंगे। 

     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जिस प्रत्याशी के विषय में आपको ऐसा लगता है कि वह पार्टी के विधायक जी, सांसद जी, जिलाध्यक्ष जी या हमसे बात करने से सहमत हो जाएगा तो यह प्रयास भी अधिकृत प्रत्याशी को करना चाहिए। अगले दो दिन सबसे ज्यादा प्रयास इसके लिए होना चाहिए कि पार्टी से कोई बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव न लड़े। मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन व जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने अपने संबोधनों में इस बात को भी रेखांकित किया कि अनुशासनात्मक कार्यवाही आखिरी विकल्प है, लेकिन पूरे विनम्र प्रयासों व नाम वापिसी की तारीख निकलने के बाद भी यदि कोई बागी प्रत्याशी चुनाव लड़ता है तो उसके विरूद्ध पूरी कठोरता से पार्टी के अनुशासन की कार्यवाही होगी। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि किसी भी वार्ड में कांग्रेस कहीं मुकाबले में नहीं है और और उसे कई वार्डों में प्रत्याशी ढूंढने के लिए भाजपा की सूची का इंतजार करना पड़ा ताकि वे असंतुष्टों को भड़का कर उनका इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने कहा कि पार्टी ने वार्डों में सर्वे कराया था जिसमे 48 में से 43 वार्ड भारतीय जनता पार्टी के हैं। लेकिन जीत तो परिश्रम, नम्रता और योग्यता से ही संभव होती है। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सागर नगर में जो भी विकास होता है वह नगर निगम के माध्यम से ही होता है। मेयर भाजपा का हो ये विकास की दृष्टि से बहुत आवश्यक है। सागर में जो भी विकास के काम चल रहे हैं। वह भाजपा सरकार के माध्यम से हो रहे हैं। 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने सागर के विकास के लिए एक रूपया भी नहीं दिया। हमें सागर की जनता को यह संदेश देना होगा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब सागर के विकास को रोकना है। केन्द्र, राज्य और निगम तीनों जगह भाजपा की सरकार और भाजपा का प्रतिनिधित्व हो तब विकास को पंख लग जाते हैं और फिर मैं स्वयं नगरीय विकास मंत्री  सागर से हूं। इससे सागर के विकास का समीकरण पूरा हो जाएगा। 


बैठक में जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटैल, खनिज निगम उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, प्रदीप पाठक, विनोद तिवारी, पूर्व मंत्री नारायण कबीरपंथी, प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े, सुशील तिवारी, हरीराम सिंह, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, संतोष रोहित, श्वेता यादव सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता, सभी 48 वार्डों के प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 



विधायक शेलेन्द्र जैन ने किया जनसम्पर्क शुरू

भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं वृंदावन वार्ड पार्षद प्रत्याशी संगीता शैलेश जैन को विजय बनाने की अपील के साथ विधायक शैलेन्द्र जैन ने व्रन्दावन वार्ड में सघन जनसंपर्क किया।
 जन संपर्क  महापौर प्रत्याशि के निवास से प्रारम्भ हुआ। प्रत्याशियों सहित विधायक ने वार्ड की गली चौराहों घरों एवं दुकानों में पहुँचकर आम जनों को प्रचार साहित्य भेंट किए एवं भाजपा महापौर व पार्षद प्रत्याशि को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील। 

 इस दौरान विधायक शैलेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड एवं सागर के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पित है महानगरों की तर्ज पर सागर को विकसित करने हम कोई कसर नही छोड़ेंगे सागर में विकास सतत रूप से चलता रहे इसके लिये आवश्यक है कि सागर में भाजपा का महापौर एवं वार्ड पार्षद जीत कर आये  महापौर प्रत्याशि श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने वार्ड वासियों से भाजपा को भारी मतों से जिताने की अपील की एवं जनसंपर्क कार्यक्रम सफल बनाने के लिए  सभी का आभार व्यक्त किया।
जन सम्पर्क में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव , कपिल ठाकुर, दीपक दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व वार्ड वासी उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन ने दी।

पंचायत और नगरीय चुनावो से जुड़ी खबरों को पढ़ने ...जुड़े...

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive