श्री शांतिनाथ धाम, BTIRT परिसर सिरोंजा में पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ
▪️आध्यात्म योगी 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का ससंघ नवनिर्मित शांतिनाथ धाम में दिव्य आगमन
तीनबत्ती न्यूज: 16 नवंबर, 2025
सागर: आज BTIRT कैंपस, सिरोंजा स्थित शांतिनाथ धाम में पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत पूज्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ का दिव्य आगमन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। बम्होरी तिराहे से फोर-लेन मार्ग तक श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति के बीच NCC कैडेट्स द्वारा महाराजश्री की स्कॉटिंग करते हुए अगवानी एवं स्वागत किया गया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर संत संघ का अभिनंदन किया।
यह भी पढ़ें: Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 17 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय
पंचकल्याणक महोत्सव के इस ऐतिहासिक क्षण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गुरु भक्त, संस्थान प्रबंधन एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस पूरे आयोजन का नेतृत्व बी टी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन एवं पंचकल्याणक के मुख्य यजमान श्री संतोष जैन "घड़ी" द्वारा किया गया। महाराज श्री के पावन सान्निध्य में BTIRT कैंपस में चल रहा शांतिनाथ भगवान का नव-निर्मित मंदिर और पंचकल्याणक कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है। आज पंचकल्याणक महोत्सव के अवसर पर श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ का भव्य आगमन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। उनके आगमन की अगवानी विशेष रूप से सुसज्जित गजराज (हाथी) द्वारा की गई, जिसने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना दिया।
महाराजश्री के आगमन के दौरान NCC कैडेट्स द्वारा अनुशासित स्कॉट (scorting) किया गया, जिसने शोभायात्रा की गरिमा और आकर्षण को और बढ़ा दिया। भक्तों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, ध्वजों और मंगल धुनों के साथ उनका स्वागत किया। पूरा मार्ग धार्मिक उल्लास, जयघोष और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। पंचकल्याणक कार्यक्रम में यह क्षण सभी श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत अविस्मरणीय रहा।
______________

















0 comments:
एक टिप्पणी भेजें