बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

स्व सहायता समूह की महिलाओं को एक करोड़से अधिक राशि के चेक बांटे राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत ने

स्व सहायता समूह की महिलाओं को एक करोड़से अधिक राशि के चेक बांटे राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत ने

सागर। स्व सहायता समूह होना चाहिए। महिलाए अपनी सखियों को भी फायदा बताकर जोड़ेः इससे आय बढ़ेगी और घर की सुख सुविधाएं बढ़ने के साथ आत्म निर्भरता आएगी। जो भी काम अच्छा लगे वह करें। पैसा लाना मेरा काम है और उसका सही उपयोग करना आपका काम। सरकार आपके साथ है। अपनी सफलता की कहानी महिलाओं ने खुद अपनी जुबानी बताई है। यह बात राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जैसीनगर में आयोजित स्व सहायता समूह बैंक लिंकेज कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने 1 करोड़ 4 लाख राषि स्व सहायता समूह की महिलाओं को वितरित की ।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर में बोरा फैक्ट्री भी लगने वालनी है जिसमें समूह की महिलाओं को काम मिलेगा। हम आपको समूह का नही घर का सदस्य मानते हैं। अभी पूरे विधानसभा क्षेत्र में 12965 परिवार जुड़े है ये 20 हजार होना चाहिए। महिलाओं के लिए आजीविका मिषन भवन बनवा दिया है, उसमें बैठो, काम करो और स्बाबलंबी बनो।
पूर्व जि.पं. अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत ने कहा कि बहुत पहले एक पौधा लगाया था कि महिलाएं घर घूंघट से बाहर आए वह अब पेड़ बन गया है। उनका प्रयास सफलता के परवान चढ़ रहा है। पीएम, सीएम की सोच है कि आत्मनिर्भर भारत बने इसलिए प्रेरणा लेकर अन्य महिलाओं को बाहर आना चाहिए। इससे आत्मबल और आत्मविष्वास बढ़ता है। 
इस  दौरान गौरीषंकर सोनी, साहब सिंह ठाकुर, इमरत प्रजापति, पप्पू दुबे सूखा, डब्बू आठिया, पप्पू तिवारी, अरविंद जैन, नीरज जैन, ब्रजेन्द्र ठाकुर, माखन जोषी, रूपलाल पटैल, विष्णु नेमा, पंचम सिंह ठाकुर, नत्थू सिंह ठाकुर, नीरज सिंह औरिया, साहबसिंह सेमरा, षिवराज सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।
---------------------------- 





तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885


-----------------------------


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive