तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

नामदेव समाज की प्रांतीय सभा में अखिल भारतीय स्वरूप प्रदान का निर्णय

नामदेव समाज की प्रांतीय सभा में अखिल भारतीय स्वरूप प्रदान का निर्णय

मैहर। म.प्र. नामदेव समाज विकास परिषद की प्रांतीय आमसभा मैहर में प्रदेश के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतना सांसद गणेश सिंह रहे। जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव ने की। विशिष्ट अतिथि में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी की मंचासीन उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत उपरांत स्वागत उद्बोधन प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव ने ब्यक्त करते हुये कहा कि ऐसे प्रदेश स्तर के आयोजन होने से संगठन में मजबूती आती है और समाज हित में निर्णय लिये जाने का मौका मिलता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद गणेश सिंह ने अपने सारगर्भित उदबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुये 
कहा कि निश्चित ही ऐसे आयोजनों  से समाज उत्तरोत्तर उन्नति की ओर आंगे बढ़ता है। समाज के धर्मशाला निर्माण हेतु 
प्राक्कलन तैयार कराकर स्वीकृति प्रदान करने की बात कही। 
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि समाज के बंधुओ को भाजपा में प्रतिनिधित्व दिलाने को कहा जिससे समाज एवं संगठन दोनो को बल मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये नामदेव समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव ने भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं सतना सांसद से समाज का प्रतिनिधित्व सत्ता एवं संगठन में दिलाये जाने की मांग रखी और अतिथियों का सम्मान संत शिरोमणि नामदेव की फोटो एवं श्रीफल भेंटकर किया गया। विशिष्ट अतिथि समाज के महामंत्री सरोज बाला नामदेव ने नामदेव महराज के जीवन चरित्र प्रकाश डाला। 





विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश उपा.राजकुमार नामदेव सागर,रमाशंकर नामदेव भोपाल, आर.बी नामदेव सतना,रोशनलाल नामदेवषहडोल, दीपक नामदेव गंजबासौदा, पूजा नामदेव जबलपुर एवं राहुल नामदेव अदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शीलमणि नामदेव ने अपने काव्यपाठ के माध्यम से बेटी बचाओ बटी पढ़ाओ माध्यम से समाज में जागृति लाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन नितिन नामदेव विदिशा एवं आभार अशोक नामदेव मैहर द्वारा ब्यक्त किया गया। आमसभा में संगठन द्वारा कई बड़े निर्णय लिये गये जिनमें म.प्र. नामदेव समाज विकास परिषद को अखिल भारतीय स्वरूप प्रदान किया गया, अखिल भारतीय परिषद के नेतृत्व में मैहर में अखिल भारतीय नामदेव समाज का सम्मेलन एवं आदर्श विवाह कराने का निर्णय लिया गया। तो वहीं सर्वसम्मिति से नामदेव समाज का कार्यकाल आगामी तीन वर्ष तक के लिये बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। 

इस अवसर पर शुभम नामदेव सिंगरौली, जितेन्द्र नामदेव, प्रकाशचन्द्र नामदेव, अंलकार नामदेव गंजबासौदा, अनिल नामदेव, सूर्यभान नामदेव जबलपुर, राजेन्द्र नामदेव, अजय नामदेव, नारेन्द्र नामदेव, संदीप नामदेव, सुरेश नामदेव, राहुल नामदेव,दीपक नामदेव एवं महेश 
नामदेव सहित काफी संख्या में समाज के लोगो की उपस्थिति रही।



तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive