तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

SAGAR: कांग्रेस के सचिव सह प्रभारी संजय कपूर ने ली सदस्यता अभियान की जानकारी

 SAGAR: कांग्रेस के सचिव सह प्रभारी संजय कपूर ने ली सदस्यता अभियान की जानकारी
सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी श्री संजय कपूर ने सागर पहुंचकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी द्वारा आयोजित शहर जिला कमेटी अंतर्गत सागर विधानसभा क्षेत्र की बैठक लेकर पार्टी के सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी ली।इस दौरान उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य भूपेंद्र सिंह मुहासा भी यहां पहुंचे। श्री संजय कपूर ने बैठक के दौरान सदस्यता के कार्य को महायज्ञ की तरह मानकर एक एक आहुति के रूप में सदस्यों को जोड़ने  का काम पूरे मनोयोग से करने का आव्हान कांग्रेसजनों से किया।



अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव सह प्रभारी संजय कपूर पार्टी के सदस्यता अभियान तथा विधानसभा चुनाव की समीक्षा के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और सागर संभाग प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने उनकी आगवानी कर स्वागत किया। यहां पहुंच कर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बैठक को संबोधित किया।
             राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर ने कहा कि किसी भी संगठन की ताकत उसके सदस्यों से आंकी जाती है। कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास है कि प्रत्येक राष्ट्रवादी भारतीय सिर्फ कांग्रेस पार्टी का ही सदस्य रहा है। देश इस समय बहुत ही विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहा है। आम जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से बुरी तरह पीड़ित है और कांग्रेस की तरफ आशाभरी निगाह से देख रही है। इस पीड़ित आवाम को पार्टी से जोड़कर उन्हें राहत दिलाने का आव्हान उन्होंने कांग्रेसजनो से किया।
             जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी यहां का सामान्य कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह से काम करता है जिसकी ताकत से ही पिछले 11 साल से संगठन को मजबूती के साथ चलाते हुए आम जनता की लड़ाई पार्टी लड़ रही है। यही छोटा कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के साथ ही घर चलो अभियान की दोहरी जिम्मेदारी को मजबूती से निभा रहा है।
             एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस महासचिव भूपेंद्र सिंह मुहासा ने डिजिटल सदस्यता के माध्यम से सदस्यता अभियान को गति देने के संबंध में आवश्यक टिप्स दिए। बैठक को पूर्व सांसद आनंद अहिरवार डॉ सीबी तिवारी रमाकांत यादव राहुल चौबे जितेंद्र चौधरी महेश जाटव लीलाधर सूर्यवंशी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन डॉ दिनेश पटेरिया ने किया। बैठक के बाद राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर ने अलग कमरे में बैठ कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव तथा सदस्यता अभियान को लेकर वन टू वन चर्चा भी की।
             इस दौरान वरिष्ठ नेता मुन्ना चौबे सुरेंद्र सुहाने त्रिलोकीनाथ कटारे मुकुल पुरोहित अमित राम जी दुबे सुरेंद्र चौबे पप्पू गुप्ता सिंटू कटारे शरद पुरोहित आशीष ज्योतिषी शरद पुरोहित डॉ अंकलेश्वर दुबे रामकुमार पचौरी जितेंद्र सिंह चावला भैयन पटेल रजिया खान महजबीन अली रंजीता राणा  नाथूराम चौधरी धर्मेंद्र चौधरी आनंद हेला रिंकू केसरवानी देवेंद्र तोमर ऋषभ जैन सुनील पावा दीनदयाल तिवारी हरिश्चंद्र सोनवार फिरदोस कुरेशी विशाल मसीह बलराम रैकवार उत्तमराव तावडे शैलेंद्र तोमर मनोज श्रीवास्तव साजिदा अलीशा खान राबिया खान मीना विश्वकर्मा खुर्शीद खान कुसुम कुर्मी माधुरी राम किरण प्रजापति जतिन चौकसे सुधीर तिवारी  हेमराज रजक अरविंद जैन दीपक रंजन तिवारी आदिल राइन बिल्ली रजक शौकत अली अलीम खान तज्जू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने उपस्थित होकर राष्ट्रीय सचिव श्री संजय कपूर से मुलाकात की एवं बैठक में शामिल हुए। 
             
              
                                
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive