तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

कांग्रेस का लोकतंत्र सम्मान दिवस व तिरंगा यात्रा का आयोजन 20 मार्च को

कांग्रेस का लोकतंत्र सम्मान दिवस व तिरंगा यात्रा का आयोजन 20 मार्च को

सागर।  विगत 2 वर्ष पूर्व मध्यप्रदेश की जनता ने प्रदेश में भाजपा सरकार के 15 वर्षों के कुशासन को समाप्त कर माननीय श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपने का निर्णय लिया था। लेकिन बीजेपी ने धन बल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए जनता की चुनी हुई इस सरकार को गिरा कर जनादेश लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया है। बीजेपी के इस कृत्य पर कांग्रेस द्वारा 20 मार्च को लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाते हुए अंबेडकर मूर्ति तक तिरंगा यात्रा निकालकर लोकतंत्र व संविधान की रक्षा का संकल्प लिया जाएगा।
यह ऐलान जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय स्वदेश जैन गुड्डू एवं रेखा चौधरी ने प्रवक्ता एवं सागर संभाग प्रभारी डॉ संदीप सबलोक ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया है। उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ जी ने जोड़-तोड़ सौदेबाजी और अनैतिक दल बदल जैसे कदमों से खुद को दूर रखते हुए भारतीय लोकतंत्र और डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को जो सम्मान दिया है उससे हर एक भारतीय खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। विधायकों को खरीद कर सरकार बनाने के बीजेपी के इस अलोकतांत्रिक और काले काल में कमलनाथ जी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए 20 मार्च 2020 को स्वयं ही सत्ता का त्याग कर दिया और हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई है।
 संभागीय मुख्यालय सागर में रविवार 20 मार्च को शाम 5 बजे कटरा स्थित कांग्रेस कार्यालय से भगवानगंज स्थित अंबेडकर मूर्ति तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं वितरण तथा डॉ अंबेडकर एवं गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और कमलनाथ जी के वीडियो संदेश का प्रदर्शन व प्रसारण किया जावेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान राकेश सरवैया दीनदयाल तिवारी तथा मनोज पवार भी उपस्थित रहे।
          

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive