बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : पुलिस होली मिलन समारोह :जमकर नाचे और खेली होली....एसपी और पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने★ आईएएस प्रीति मैथिल ने किया डांस महिलाकर्मियों के साथ ,बढाया उत्साह



SAGAR : पुलिस होली मिलन समारोह :
जमकर नाचे और खेली होली....एसपी और पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने

★ आईएएस प्रीति मैथिल ने किया डांस महिलाकर्मियों के साथ ,बढाया उत्साह





सागर। कोरोना काल  के बाद होली पहला ऐसा पर्व देखने मिला। जिसे पुलिस ने मनाया। सामान्यतौर पर पुलिस त्योहारों पर ड्यूटी करती ही नजर आती है। सागर पुलिस लाईन में आज अरसे बाद पुलिस ने होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें अन्य महकमो के साथ पत्रकारों को भी  बुलाया गया। कमिश्नर मुकेश शुक्ला, आईजी सनिल शर्मा, एसपी तरुण नायक और निवमायुक्त आर पी अहिरवार सहित अनेक अधिकरी शामिल हए। पुलिसवाले अपने परिवार जनो के साथ शामिल हुए। इस दौरान फिल्मी गानों पर जमकर रंग गुलाल सभी ने उड़ाया और गले मिलकर शुभकामनाएं दी। 








रंगपर्व पर पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों ने पद का सम्मान तो रखा लेकिन जमकर होली का धमाल मचाया। महिला पुलिस कर्मियों ने भी जमकर होली की हुड़दंग मचाई। कई अफसर तो रंग में इतने सरोबार नजर आए की पहचानना मुश्किल था।  पुलिसकर्मियों ने फिल्मी गानों की धुनों पर मस्ती करने के साथ ही पुलिसिया अंदाज में  कई लोगो को  गीली मिट्टी मे पटककर भी होली मनाई । 



एसपी की पत्नी और पूर्व कलेक्टर प्रीति मैथिल ने किया डांस ,बढाया उत्साह










सागर जिले के एसपी तरुण नायक की पत्नी आईएएस प्रीती मैथिल नायक सागर की कलेक्टर रह चुकी है। वर्तमान में भोपाल में कृषि विभाग में  है।  आईएएस प्रीती मैथिल ने भी जमकर डांस किया और महिला पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। 

पुलिसकर्मियों को उत्साह बढ़ेगा इस आयोजन से : एसपी तरुण नायक 






इस मौके पर एसपी तरुण नायक ने कहा कि कोरोना काल और होली पर्व पर मुस्तेदी से ड्यूटी पुलिस ने निभाई है। यह रगोत्सव से विभाग का उत्साह बढ़ेगा और बेहतर ड्यूटी आगे निभाएंगे। 







Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive