बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर को लगातार दूसरी दफा मिला इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड★ इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट (आईसेक-2020) राउंड-3 सिटीज में देश में दूसरा स्थान हासिल किया

सागर को लगातार  दूसरी दफा मिला इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड
★  इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट (आईसेक-2020) राउंड-3 सिटीज में देश में दूसरा स्थान हासिल किया

★ इससे पहले आईसेक-2019 अवार्ड भी मिल चुका है सागर को
सागर। 18 अप्रैल 2022। सागर स्मार्ट सिटी ने लगातार दूसरे वर्ष इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट (आईसेक-2020) अवार्ड जीतकर एक और उपलब्धि हासिल की है। देशभर की राउंड-3 स्मार्ट सिटीज में सागर को दूसरा स्थान हासिल हुआ है। सोमवार को सूरत, गुजरात में सागर स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले सागर को आईसेक-2019 अवार्ड भी मिला था।
केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा सूरत, गुजरात में आयोजित स्मार्ट सिटीज: स्मार्ट अर्बनाइजेशन कॉन्फ्रेंस के पहले दिन सोमवार को यह अवार्ड स्मार्ट सिटी के मिशन डायरेक्टर श्री कुणाल कुमार और सूरत की महापौर द्वारा प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि 25 जून 2021 को, स्मार्ट सिटी मिशन एवं अन्य मिशनों- अमृत और पीएमएवाय योजनाओं के साथ लॉन्च के सफल 6 साल पूरे करने पर केन्द्रीय मंत्री- आवास एवं शहरी विकास विभाग श्री हरदीप सिंह पुरी की उपस्थिति में इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड कॉन्टेस्ट 2020, डेटा मैच्योरिटी असेसमेंट फ्रेमवर्क और क्लाइमेट स्मार्ट सिटीज असेसमेंट फ्रेमवर्क के तहत बहुप्रतीक्षित परिणामों की घोषणा की गई थी। 



इसमें सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने भारत सरकार द्वारा आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड काॅन्टेस्ट 2020 (आईसेक) में राउंड थ्री की स्मार्ट सिटीज में देश में दूसरे स्थान पर विजेता बनकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय मंच पर बाजी मारी। यह अवार्ड सोमवार को गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive