बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर स्मार्ट सिटी को मिला एक और अवार्ड★ओपन डेटा में सागर को टॉप परफॉर्मर अवार्ड

सागर स्मार्ट सिटी को मिला एक और अवार्ड
★ओपन डेटा में सागर को टॉप परफॉर्मर अवार्ड
★  स्मार्ट सिटीज: स्मार्ट अर्बनाइजेशन कान्फ्रेंस सूरत, गुजरात में किया गया सम्मानित 

सागर। 19 अप्रैल 2022
सागर स्मार्ट सिटी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। सागर को ओपन डेटा में टॉप परफॉर्मर अवार्ड दिया गया है। यह अवार्ड मंगलवार को सूरत, गुजरात में स्मार्ट सिटी मिशन डायरेक्टर श्री कुणाल कुमार ने सागर स्मार्ट सिटी के ई-गवर्नेंस मैनेजर एवं सिटी डेटा आफिसर श्री अनिल शर्मा को प्रदान किया। इस दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत विशेषरूप से मौजूद थे।



इसी साल जनवरी में केन्द्रीय शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किए गए ओपन डेटा वीक में सागर स्मार्ट सिटी को बेस्ट परफॉर्मिंग सिटी चुना गया था। देश की टॉप-10 सिटी में चुने जाने के बाद अब टॉप परफॉर्मर अवार्ड दिया गया है। ओपन डेटा वीक में देशभर के 62 शहर स्पर्धा में शामिल हुए थे। उन्होंने इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किए और डेटा अपलोड किया। सागर स्मार्ट सिटी ने इसमें बाजी मारी।



 उल्लेखनीय है कि आज की डिजिटल दुनिया में डेटा का सबसे ज्यादा महत्व है। ओपन डेटा की उपलब्धता से विकास का दायरा बढता है। कोविड के दौरान दुनियाभर का ओपन डेटा उपलब्ध होने के कारण ही इस पर तेजी से रिसर्च की जा सकी और जल्दी ही निदान खोज लिए गए।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive