बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नगर निगम सागर को पी.एम. स्वनिधि में प्रदेश में द्वितीय स्थान मिला

    
नगर निगम सागर को पी.एम. स्वनिधि में प्रदेश में द्वितीय स्थान मिला


सागर । पं.दीनदयाल अन्तोदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि प्रथम एवं द्वितीय चरण जो भारत सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में नगर निगम सागर ने पूरे प्रदेश की 16 नगर पालिक निगम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
डे.एन.यू.एल.एम. एवं पी.एम.स्वनिधि प्रथम एवं द्वितीय चरण भारत सरकार की अति महत्वाकाक्षी योजना है, जिसमें शहरी पथ विक्रेताओं को ऋण उपलब्ध करवाकर शहरी गरीबों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी आजीविका संवर्धन हेतु स्व सहायता समूह गठन, शहरी गरीब युवाओं को कौशल उन्नयन एवं शहरी पथ विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कम ब्याज दर पर बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन इस योजना के प्रमुख घटक है।


SAGAR : प्रेम प्रसंग में दो बच्चों के पिता ने कथित नाबालिग प्रेमिका और उसके भाई को किया अगवा★ पहले मारी लड़की को गोली, फिर स्वयं को गोली मारी , युवक की मौत, लड़की घायल
नगर निगम सागर द्वारा पीएम स्वनिधि प्रथम एवं द्वितीय चरण के क्रियावन्यन में पूरे प्रदेश की नगर निगमों में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त, संभाग आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक श्री मुकेश शुक्ला, कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने नगर निगम आयुक्त श्री आर पी अहिरवार एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive