तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

SAGAR : प्रेम प्रसंग में दो बच्चों के पिता ने कथित नाबालिग प्रेमिका और उसके भाई को किया अगवा★ पहले मारी लड़की को गोली, फिर स्वयं को गोली मारी , युवक की मौत, लड़की घायल

SAGAR : प्रेम प्रसंग में दो बच्चों के पिता ने  कथित नाबालिग प्रेमिका और उसके भाई को किया अगवा
★ पहले मारी लड़की को गोली, फिर स्वयं को गोली मारी , युवक की मौत, लड़की घायल

सागर। सागर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने नाबालिग लड़की को अगवा कर  लड़की को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। इसमें युवक की मौत हो गई। जबकि लड़की घायल हो गई । उसे हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना खिमलासा थाना क्षेत्र की है। 
जानकारी के अनुसार  खिमलासा निवासी और दो बच्चों का पिता रामजी यादव ने  देशी कट्टा की नोक पर 14 साल की नाबालिग लड़की और उसके भाई को उसके घर से अगवा कर अपने खेत ले आया। खेत पर दोनो में झगड़ा हुआ और  लड़की भागने लगी तो उसने लड़की को गोली मार दी।



 गोली लड़की को पीठ पर लगी। उसकी हालत देख रामजी यादव ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। जिसकी मोके पर ही मौत हो गई।  घटना की खबर लगते ही पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुच गए।  घायल लड़की को इलाज के लिए खुरई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि आरोपी राम जी यादव कथित प्रेमिका के गांव में किसी शादी के कार्यक्रम में रिशेतेदार के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर नाराज था। जिसके चलते रामजी लड़की को अगवा करके ले आया। 
लड़की के भाई और प्रत्यक्षदर्शी देव  के अनुसार रामजी ने पहले दीदी को मारा और फिर खुद की कनपटी पर गोली मार ली। 
लड़की की दादी के अनुसार पहले से  रामजी यादव परेशान  कर रहा था। आज घर के बाहर नातिन थी तो उसे और नाती को खींचकर गाड़ी पर ले गया। पहले भी परेशान किया था। 



इस मामले में ASP विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया रामजी ने लड़की को गोली मारी फिर खुद को। लड़की के किसी शादी समारोह में दूसरे के साथ फोटो खिंचवाने पर विवाद था। लड़की की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। वही लड़के की मौत पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। 



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive