बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

व्यापम घोटाला - 3 ,कांस्टेबल भर्ती, शिक्षक वर्ग -3 में हुये फर्जीवाड़े की सी.बी.आई जांच की मांग , ★NSUI कार्यकर्ताओ पर वाटर केनन से रोका, प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी सहितअनेक गिरफ्तार

व्यापम घोटाला - 3 ,कांस्टेबल भर्ती, शिक्षक वर्ग -3 में हुये फर्जीवाड़े की सी.बी.आई जांच की मांग , 
★NSUI कार्यकर्ताओ पर वाटर केनन से रोका, प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी सहित
अनेक गिरफ्तार 
सागर । भाजपा सरकार में हुये व्यापमं घोटाला- 3,कांस्टेबल भर्ती, शिक्षक वर्ग तीन परीक्षा में हुये फर्जीवाड़े की सी. बी. आई जांच की मांग को लेकर सागर जिला मुख्यालय पर जिला एन.एस. यू.आई के तत्वाधान में एन.एस. यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंजुल त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष   सुरेन्द्र चौधरी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय स्वदेश जैन ( गुड्डू भैया ) श्रीमती रेखा चौधरी, पूर्व मंत्री श्री प्रभु सिंह ठाकुर आदि कांग्रेसजनो की अगवाई एवं सागर जिला एन. एस. यू.आई के अध्यक्ष अक्षय दुबे के साथ सैकड़ों  एन. एस. यू.आई कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार खिलाफ़ जमकर प्रदर्शन किया।



 प्रदर्शन के पूर्व स्थानीय सिविल लाइन चौराहे के समीप से सैकड़ो कार्यकर्ता  भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुये बैरिकेट लांघते हुए जैसे ही आगे की ओर कुच करने लगे तो आक्रोशित कार्यकर्ताओ को रोकने के असफल प्रयास के बाद प्रदर्शन स्थल पर मौजूद भारी पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर केनन कर रोका और जबरिया गिरफ्तार कर खुली जेल भेज दिया। 

प्रदर्शन को एन.एस. यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंजुल त्रिपाठी,म.प्र. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय स्वदेश जैन ( गुड्डू भैया ) श्रीमती रेखा चौधरी, पूर्व मंत्री श्री प्रभु सिंह ठाकुर, एन.एस. यू.आई जिला अध्यक्ष अक्षय दुबे,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, अभिलाष शालू सेंगर, अंकित जैन हिनौद, एन.एस. यू.आई सागर विस. अध्यक्ष सन्दीप चौधरी, नेशनल कोडीनेटर अनिरुद गौर, प्रदेश महासचिव नरेन्द्र सिंह ठाकुर, युका. उपाध्यक्ष निखिल चौकसे, पिवर्ग.अध्यक्ष घनश्याम पटैल, कार्तिकेय रोहण, जैद खान, चक्रेश रोहित, सौरभ खटीक, अक्षत कोठारी, अंकित ठाकुर, अक्षय सक्सेना, ऋषिकेश भट्ट, साहित्य पांडेय, अमन दुबे, साहिल खान, मनीष ठाकुर,आर्दश वैद, किशन नायक आदि ने भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुये व्यापम घोटाला - 3 ,कांस्टेबल भर्ती, शिक्षक वर्ग -3 में हुये फर्जीवाड़े की सी. बी.आई जांच कराने की पुरजोर मांग उठाई। प्रदर्शन का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया आभार अक्षत कोठारी ने माना। 


प्रदर्शन मे मुख्य रूप से पूर्व सांसद आनन्द अहिरवार, राकेश राय, दीपक दुबे,विजय साहू, देवेन्द्र कुर्मी, महेश जाटव,, अनुराग ठाकुर,  जितेंद्र चौधरी, राजू डिस्क, सुरेन्द्र करोसिया, मुकेश खटीक, बलराम साहू, राहुल गर्ग, बसीम खान,संजय रोहिदास, गोपाल तिवारी,पवन केशरवानी, मनोज पवार, राकेश सरवैया, तोता यादव, ठाकुर दास कोरी, सुधीर जैन, राहुल जाटव, निशांत आठिया, अभिषेक तिवारी, शुभम उपाध्याय, आंनद अहिरवार, रीतेश रोहित, मोनू भाईजान, दीपक कुर्मी,भूरे खटीक, नरेश कुमार राजा राय, आसिफ खान, अजय राजा,विरेन्द्र वर्मा, चंदन रैदास, मयंक कटारे, रविकेश तिवारी,सन्दीप रैदास, सुभाष चौधरी, प्रभात व्यास, शेख रिजवान, देवेंद्र पटेल गढ़ाकोटा, बंटी कोरी, कन्नू कोरी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive