बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

आचार्य स्वामी श्री धर्मेंद्र जी महाराज को गौ सेवा संघ सागर ने दी श्रद्धांजलि

आचार्य स्वामी श्री धर्मेंद्र जी महाराज को गौ सेवा संघ सागर ने दी श्रद्धांजलि

सागर। श्रीपंचखण्ड पीठाधीश्वर एवं गौ सेवा संघ सागर  के परम संरक्षक आचार्य स्वामी श्री धर्मेंद्र जी महाराज के देवलोक गमन होने पर गौ सेवा संघ प्रांगण, मोती नगर, सागर में रविवार को  श्रद्धांजलि सभा दी गई।

सदगुरुदेव, प्रातः स्मरणीय, परम गौ-भक्त, श्रीमन्महात्मा स्वामी रामचंद्र वीर जी महाराज के उत्तराधिकारी, सनातन संत परंपरा के प्रकाश पुंज, राम-जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा, अद्वितीय धर्म संस्कृति मर्मज्ञ, गोरक्षा एवं गौ सेवा की अप्रतिम  प्रतिमा, प्रखर प्रचंड ओजस्वी राष्ट्रभक्त के चरणो में कोटि कोटि वंदन करते हुए 

उनके शिष्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संस्मरण सुनाये। श्रद्धांजलि सभा में  रघु ठाकुर , विधायक शैलेंद्र जैन , लालचंद घोषी, रूप किशोर अग्रवाल, कार्तिक साहू, प्रेम नारायण घोषी, राजेंद्र  खटीक, राजेश मिश्रा,  वीरेंद्र पाठक, जगन्नाथ गुरैया, अर्पित  पांडे,  लवेश चौधरी, संतोष सोनी मारुति, संतोष नामदेव, रिंकू नामदेव, प्रदीप गुप्ता, सचिन घोषी, सचिन पटेल, राकेश दुबे  कु. सत्या घोषी, अनिल रजक अभिषेक रजक, राजेंद्र चऊदा, संजय जैन, उपेंद्र गुप्ता, रनछोडी सोनी, कौशल घोषी, पंकज सोनी, महेंद्र गुप्ता, अखिलेश सेन, बद्री विशाल रावत, रिंकू नामदेव, संदीप घोषी, प्रमोद घोषी, आकाश ठाकुर उपस्थित थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive