बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मुख्यमंत्री के सागर आगमन पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, काले झंडे दिखाने के प्रयास में 437 कार्यकर्ता गिरफ्तार

मुख्यमंत्री  के सागर आगमन पर कांग्रेस ने किया  प्रदर्शन, काले झंडे दिखाने के प्रयास में 437 कार्यकर्ता गिरफ्तार

सागर।  प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सागर आगमन पर सैकड़ों कांग्रेसजनों ने उनका घिराव कर काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घेराव और विरोध प्रदर्शन शुरू करने के पहले प्रदर्शन स्थल पर ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र रखकर पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। सेवादल द्वारा भी दो मिनिट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा यहां के विकास की अधूरी और झूठी घोषणाओं किसान विरोधी काले कानूनों बढ़ती महंगाई नगर निगम द्वारा जन सुविधाओं की अनदेखी और बदहाल कानून व्यवस्था आदि के खिलाफ तीखा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता प्रदेश पदाधिकारी तथा महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिती रही।            
मुख्यमंत्री के घोषित विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत जिलाध्यक्ष रेखा चौधरी , जिला ग्रामीण के प्रभारी अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाने ,त्रिलोकी कटारे , डॉ संदीप सबलोक , अमित रामजी दुबे जगदीश यादव रमाकांत यादव , पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे , सिंटू कटारे , राहुल चौबे महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला राजपूत, सौरभ खटीक  शरद पुरोहित शिवराज लड़िया व फिरदोस कुरेशी आदि  हाथों में तिरंगे झंडे लहराते हुए जोरदार नारेबाजी के साथ तीन मढ़िया तिराहे से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल खेल परिसर की ओर कूच किया। लेकिन प्राइवेट बस स्टैंड के पास पुलिस ने वेरीकेड्स लगाकर बलपूर्वक कांग्रेसियों को रोकने तथा खदेड़ने की कोशिश की। यहां पुलिस और कांग्रेसजनों के बीच भारी धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर वाहनों में ठूसना शुरू कर दिया और अस्थाई रूप से बनाई गई खुली जेल में ले गए। प्रदर्शनकारियों के साथ महात्मा गांधी का चित्र भी जेल पहुंचा। 

अस्थायी जेल में मनी गांधी जयंती,भूखा रखे जाने पर हंगामा

यहां प्रदर्शनकारियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का गायन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गिरफ्तारी के 4 घंटे तक प्रदर्शनकारियों के लिए भूखा रखे जाने पर कांग्रेसजनों ने अस्थाई जेल में काफी हो-हल्ला मचाया जिसके बाद जेल प्रशासन द्वारा उनके लिए पुरी के पैकेट वितरित कर खाने की व्यवस्था की गई।
कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री के विरोध प्रदर्शन और घेराव में प्रमुख रूप से प्रभु दयाल बिरथरिया चक्रेश सिंघई डॉ सीबी तिवारी दीनदयाल तिवारी शौकत अली पप्पू गुप्ता गोवर्धन रैकवार सेवादल प्रदेश संयोजक विजय साहू गिरीश पटेरिया जितेंद्र रोहन, दीपक दुबे अतुल नेमा रवि सोनी आशीष ज्योतिषी लक्ष्मीनारायण सोनकिया चैतन्य पांडे हनीफ ठेकेदार राजाराम सरवैया अजय अहिरवार सुरेंद्र चौबे जितेंद्र चौधरी आनंद तोमर शैलेंद्र तोमर कल्लू पटेल ताहिर खान द्वारका चौधरी प्रदीप पांडे अभिषेक पाठक रशीद रायन अनुराग जोसफ महेश अहिरवार सुनील पावा हरिश्चंद्र सोनवार आदिल राइन पवन जाटव मार्शल खान हेमराज रजक तज्जू खान मनोज सोनी बिल्ली रजक जाहिद ठेकेदार प्रदीप जैन कुल्फी मगन अकेला गफ्फार बाबा  ऋषभ जैन सुधीर जैन रशीद खान डॉ सीमा चौधरी रोशनी खान किरणलता सोनी पुष्पा रैकवार मीरा यादव उमा चौरसिया जैद खान पवन केसरवानी चमन खान निखिल चौकसे सन्ना भाई जान आदि शामिल हुए। 

कार्यकारी अध्यक्ष हुए नजरबंद

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के सागर आगमन के पूर्व ही पुलिस प्रशासन ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी को उनके  भगवान गंज स्थित निवास पर ही नजरबंद कर पुलिस बल किया तैनात। इस मौके पर युवा नेता असरफ खान,राकेश राय आदि नजर बन्द रहे। भर भी पुलिस बल तैनात रहा। 

NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व ही एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक नैतिक चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आदित्य चौधरी युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रीतेश रोहित वीरू नेता मनीष नगेले  को भगवानगंज निवास से ही गिरफ्तार कर लिया गया।  NSUI के राष्ट्रीय समन्वयक नेतिक चौधरी ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा की मुख्यमंत्री के दबाव में प्रशासन ने प्रदर्शन के पूर्व ही हम लोगों को गिरफ्तार किया ।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive