बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : आरोपी पूर्व पार्षद बबलू कमानी पर 5 हजार रूपये का इनाम घोषित

SAGAR : आरोपी पूर्व पार्षद बबलू कमानी पर 5 हजार रूपये का इनाम घोषित

सागर 10 मई 2022।
पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक ने पुलिस रेगुलेशन के पैरा 80-ए में निहित प्रावधानों के तहत एक फरार आरोपी पर इनाम घोषित किया है।
 
अधिकृत जानकारी के अनुसार थाना गोपालगंज में पंजीबद्ध अपराध क्रं. 237/21 धारा 302, भा.द.वि., 30 आर्म्स एक्ट के प्रकरण के फरार आरोपी बबलू कमानी उर्फ शेख रशीद पिता शेख रहमान उम्र 50 साल निवासी शुक्रवारी वार्ड गोपालगंज पर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। बबलू कमानी पर भाजपा नेता नईम खान के बेटे इमरान की हत्या का मामला दर्ज है। वारदात के बाद से बबलु कमानी फरार है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो भी व्यक्ति उपरोक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी करेगा या करवायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे उपरोक्तानुसार ईनाम 
 राशि   दी जायेगी। ईनाम राशि की घोषणा इन प्रकरणों में आरोपी की काफी प्रयास के बाद भी आज दिनांक तक गिरफ्तारी संभव नहीं होने के कारण की गई है। पुरस्कार वितरण में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक सागर का मान्य होगा।
 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive