बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

विजय दिवस: भारत-पाक युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों का हुआ संम्मान

विजय दिवस: भारत-पाक युद्ध में भाग लेने वाले पूर्व सैनिकों का हुआ संम्मान

सागर।  सागर में विजय दिवस का समारोहपूर्वक आयोजन स स्वीडिष मिषन स्कूल ग्राउंड में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेष के राजस्व एवं परिवहन मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत ने अमर जवान स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री राजपूत द्वारा 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों एवं उनके परिजनों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री  कमलनाथ के संदेष का वाचन किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेष में कहा है कि सन् 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध एक सैन्य संघर्ष था। यह संघर्ष 3 दिसम्बर को शुरू हुआ और 16 दिसम्बर को ढाका में पाक सेना के समर्पण के साथ समाप्त भी हो गया। इस युद्ध की शुरूआत में पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के ग्यारह स्टेशनों पर हवाई हमले किए। इसमें भारतीय सेनाओं का पाकिस्तान से पूर्वी तथा पश्चिमी मोर्चों पर संघर्ष हुआ। पाकिस्तानी सेना दोनों मोर्चों पर बुरी तरह से परास्त हुई। हताश पाकिस्तानी सेना आत्मसमर्पण करने पर मजबूर हुई। इसी के साथ पूर्वी पाकिस्तान एक नये देश 'बांग्लादेश' के रूप में विश्व मानचित्र पर स्थापित हुआ। भारत की पाकिस्तान पर इस ऐतिहासिक जीत को ही विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह युद्ध इंदिरा गांधी जी के सशक्त नेतृत्व और अद्वितीय राष्ट्रवाद की अद्भुत मिसाल होने के साथ-साथ, भारतीय जाँबाज सैनिकों के अदम्य शौर्य का प्रतीक भी है, जिसमें पाकिस्तान के 93 हजार सैनिक घुटने टेकने पर मजबूर हुए और उन्हें आत्मसमर्पण करना पड़ा।
 ये रहे मौजूद
 आईजी श्री सतीष कुमार सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेष व्यास, जिला पंचायत सीईओ  सीएस शुक्ला, नगर निगम कमिष्नर श्री आरपी अहिरवार, इस अवसर पर श्रीमती रेखा चौधरी,  कैलाष सिंघई,  सुरेन्द्र सुहाने, संदीप सबलोक, श राजकुमार पचौरी, शारदा खटीक, हेमकुमारी, श्री कमलेष बघेल,विभिन्न विभागों के अधिकार/कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा0 अरविन्द जैन ने किया।
 छायाचित्र प्रदर्षनी का अवलोकन किया
 विजय दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग सागर द्वारा कार्यक्रम स्थल पर 1971 के युद्ध मंे भारत की पाकिस्तान पर विजय पर आधारित छायाचित्र प्रदर्षनी आयोजित की गई। प्रदर्षनी का अवलोकन विजय दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेष के राजस्व एवं परिवहन श्री गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा किया गया और उन्होंने प्रदर्षनी की सराहना की।  थे।                विजय दिवस-दौड़ कोहरी झंडी दिखाकर रवाना किया
 भारतीय सेना द्वारा 1971 में पाकिस्तान पर भारत की विजय और बांग्लादेश के निर्माण के गौरवपूर्ण इतिहास को यादगार रूप में मनाने के लिए मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा 16 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मनाए जा रहे विजय दिवस समारोह के अंतर्गत सागर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विजय दिवस दौड़ क
 कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक जिला पंचायत सीईओ चंद्रशेखर शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेश व्यास नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार जिला शिक्षा अधिकारी डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त प्रणय कमल खरे जिला खेल अधिकारी राजेंद्र कोष्टा भी मौजूद रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive