बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पन्ना जिले को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर मनरेगा में पुरूस्कार ,19 दिसंबर को दिल्ली में


पन्ना  जिले को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर मनरेगा में पुरूस्कार ,19 दिसंबर को दिल्ली में 
पन्ना ।मध्यप्रदेश से पन्ना जिले को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अन्तर्गत प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राष्ट्रीय पुरूस्कार के लिये चयनित किया गया है। पन्ना जिले में मनरेगा अन्तर्गत कराये गये उत्कृष्ट कार्य के लिये किये गये प्रस्तुतीकरण एवं भारत सरकार द्वारा कराये गये सत्यापन उपरान्त पन्ना जिले का चयन महात्मा गांधी नरेगा अवार्ड 2019 हेतु किया गया है। अवार्ड वितरण का कार्यक्रम 19 दिसम्बर 2019 को सी सुब्रमन्यन हाल, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा , जिसमें जिले के कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री बालागुरू के अवार्ड प्राप्त करने हेतु उपस्थित होंगे।
इस प्रक्रिया हेतु प्रदेश के अन्य जिलों के साथ साथ पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में जिले का प्रजेन्टेशन राज्य स्तर पर भोपाल भेजा गया था। राज्य स्तर से समीक्षा पश्चात् चयनित किये गये कुछ जिलों के प्रजेन्टेशन के प्रस्ताव राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली भेजे गये थे। जहां भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा सम्बन्धित जिलों के कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, परियोजना अधिकारी (मनरेगा) को अपने जिले का प्रजेन्टेशन देने हेतु दिल्ली बुलाया गया। राष्ट्रीय स्तर पर समस्त राज्यों के चयनित जिलों द्वारा अपने अपने जिले का प्रजेन्टेशन माह अक्टूबर में दिया गया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रजेन्टेशन के पश्चात् भारत सरकार द्वारा सम्बन्धित जिलों के प्रजेन्टेशन के अनुरूप मनरेगा अन्तर्गत कराये गये कार्याे एवं कार्यालयीन अभिलेखीकरण के सत्यापन हेतु टीम भेजी गई। पन्ना जिले का सत्यापन श्री राजीव अहल, संचालक, प्राकृतिक संसाधन प्रबन्धन, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा 23 नवम्बर को किया गया था। जिले में मनरेगा अन्तर्गत कराये गये उत्कृष्ट कार्य के लिये किये गये प्रस्तुतीकरण एवं भारत सरकार द्वारा कराये गये सत्यापन उपरान्त पन्ना जिले का चयन महात्मा गांधी नरेगा अवार्ड 2019 हेतु किया गया है। अवार्ड वितरण का कार्यक्रम 19 दिसम्बर 2019 को सी सुब्रमन्यन हाल, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री बालागुरू के अवार्ड प्राप्त करने हेतु उपस्थित होंगे। निश्चित् रूप से राष्ट्रीय स्तर पर पुरूस्कार हेतु मध्यप्रदेश से पन्ना जिले का चयन होने पर जिले के लिये गौरव की बात है, जो जिले में बेहतर कार्य करने के लिये नई ऊर्जा का संचार पैदा करेगा।
गौरतलब है कि पन्ना जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अप्रैल 2007 से प्रारम्भ की गई थी। इस योजना के प्रारम्भ होने से जहां हितग्राही मूलक योजना अन्तर्गत 6 हजार 974 कूपों के निर्माण के साथ साथ डीजल पम्प प्रदाय किये जाने से 10 हजार 461 एकड़ सिंचित रकवे में वृद्धि हुई, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई और अभूतपूर्व परिणाम सामने आये। साथ ही मनरेगा के माध्यम से पन्ना जिले में  एक हजार 175 सीमेन्ट कांक्रीट रोड का निर्माण हुआ, जिससे ग्रामवासियों के लिये आवागमन सुगम हुआ। जिले में प्रचलित विभिन्न कार्यो के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में 63 हजार 114 परिवारों को 31 लाख 16 हजार 498 मानव दिवस रोजगार उपलब्ध कराया गया, जिसमें 11 लाख 27 हजार 707 मानव दिवस रोजगार महिलाओं को उपलब्ध कराया गया है। मनरेगा में प्रदान किये रोजगार में 36.19 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रही है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive