तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

65वी राष्ट्रीय शालेय कूड़ो प्रतियोगिता का शुभारंभ,13 राज्यो के 506 खिलाड़ी मैदान में

 65वी राष्ट्रीय शालेय कूड़ो प्रतियोगिता का शुभारंभ,13 राज्यो के 506 खिलाड़ी मैदान में

सागर । आज के युग में आत्मरक्षा की बहुत बड़ी आवश्यकता है कूडो। यह मार्शल आर्ट की विभिन्न गतिविधियों का मिला जुला संगम है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे मिल जुल कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें। उक्त विचार मुख्य अतिथि प्रदेष के राजस्व एवं परिवहन मंत्री  गोविन्द सिह राजपूत ने 65वीं राष्ट्रीय शालेय कूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कूडो के चेयरमेन फिल्म स्टार अक्षय कुमार द्वारा बच्चों की आत्मरक्षा एवं आवश्यकता की जरूरतों को पूरा कर रहे है।
 सागर कलेक्टर श्रीमति प्रीति मैथिल नायक ने कहा कि सागर का सौभाग्य है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित करने का अवसर सागर को मिला है। इसका मुख्य उदेश्य हमारी साझा संस्कृति एवं विरासत है, जो बच्चों में उतरना चाहिए। उन्हांेने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुये खेल भावना से खेल खेलने के लिए प्रेरित किया।
स्वागत भाषण देते हुये संगठन सचिव  आर एन शुक्ला संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग सागर ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियो का गठन किया गया है। बच्चों को स्टेशन से आवास स्थल, मैदान तक लाने ले जाने की परिवहन व्यवस्था की गयी है। स्वीडिष मिशन परिसर में ही एक कामन मेंस भोजन व्यवस्था हेतु लगायी गयी है। उन्हांेने बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 राज्यो के 506 प्रतिभागी बच्चे भाग ले रहे है जिनके साथ 125 मैनेजर एवं कोच आये है।
कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन से की गई, सभी अतिथियो का स्वागत क्रीडा पुष्प, लगाकर एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। मार्चपास्ट एवं शपथ ग्रहण  रविन्द्र खाटोल व्यायाम शिक्षक के नेतृत्व में किया गया।
सेन्ट मेरी कान्वेंट स्कूल, सेन्ट जोसेफ कान्वेंट एवं देहली पब्लिक स्कूल मकरोनिया के छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर श्री आर एन शुक्ला ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
रोटरी क्लब फीनिक्स सागर द्वारा शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल भैंसानाका की 8 प्रतिभावान छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा ब्लेजर देकर सम्मानित किया। मंच संचालन  अमित मिश्रा, श्रीमति रचना तिवारी एवं आभार एच. एन नेमा उपसंचालक कार्यालय लोक शिक्षण सागर द्वारा किया गया।  
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर श्री चद्रशेखर शुक्ला, एस.जी.एफ.आई. से रेफरीस एवं अधिकारी श्री जस्मिन मकवाना, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ महेन्द्र प्रताप तिवारी, जे.पी. सिन्हा, विजय दुबे, प्राचीश जैन, एम.एस.गौर, आर.के वैद्य, आशुतोष गोस्वामी, सी.जे फिलिप, वाय.एस.राजपूत, डी.पी.सी.एच के कुर्मी, अखिलेश पाठक, अंजना पाठक, सविता मिश्रा, जिला क्रीडा अधिकारी श्री संजय दादर श्री संजय श्रीवास्तव, संध्या गौतम, विनय शुक्ला, आशुतोष पारासर, शशिभूषण तिवारी, राजकुमार कपूर, मनोज शुक्ला, मनीष नेमा, लोकमन चौधरी, बलवंत यादव,एवं विभिन्न समिति संयोजक एवं सदस्य  श्रीमति रेखा चौधरी,  कमलेश बद्येल, कैलाष सिंघई,  ज्वाला खटीक,  संदीप सबलोक,  अनिल श्रीवास्तव पीपरा, अजय परमार, मोन्टी यादव, राजकुमार पचौरी, प्रमिला राजपूत, सुरेन्द्र सुहानेउपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive