बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मानवता,इंसानियत,सेवा और जागरूकता के पचासी दिन पूर्ण,सेवादल कांग्रेस के

मानवता,इंसानियत,सेवा और जागरूकता के पचासी दिन पूर्ण,सेवादल कांग्रेस के

सागर। कोरोना काल और आर्थिक मंदी के इस दौर में जरूरतमंदों,लाचारों और मजदूरों की सेवा करते हुये आज कांग्रेस शहर सेवादल को सेवा अभियान के 85 दिन पूर्ण हो गये है।
आज सेवादल ने गुरूगोविंद सिंह वार्ड और पंतनगर वार्ड के 15 जरूरतमंद परिवारों को राशन प्रदान कर सहायता की।प्रत्येक परिवार को राशन मे आटा-दाल-चावल-बिस्किट-दूध आदि सेवादल द्वारा वितरित किया जाता है। 

पढ़े : सागर में टोटल लॉक डाऊन अभी लागू नही, आपदा प्रबंधन के इस सुझाव के  परीक्षण के  उपरांत लिया जाएगा निर्णय :कलेक्टर दीपक सिंह

सामाजिक दूरी और अन्य सावधानियों को ध्यान मे रखकर राशन वितरित किया गया और इन परिवारों को इन सावधानियों से जागृत भी किया गया। सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के साथ नितिन पचौरी,जयदीप यादव,पार्थ चाचोंदिया, बिट्टू मिश्रा,अरविंद राजपूत,आर्दश,अजय ठाकुर,लकी आदि सेवादल सदस्य उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive