तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

SAGAR : ट्रैक्टर ट्राली से गणेश विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को लगा करंट, पांच गंभीर एक व्यक्ति की मौत ★ट्रेक्टर के पहियों में लगी आग

SAGAR :  ट्रैक्टर ट्राली से गणेश विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को लगा करंट, पांच गंभीर एक व्यक्ति की मौत

★ट्रेक्टर के पहियों में लगी आग



सागर। सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के लिए जा रही  ट्रेक्टर ट्राली बिजली के तार की चपेट में आ गयी। इससे करंट फेल जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। करंट के कारण ट्रेक्टर के पहियों में आग लग गई। 
खिमलासा थाना क्षेत्र ग्राम बसाहरी में ट्रैक्टर ट्राली गणेश विसर्जन के लिए जा रहे लोग बिजली के तार के चपेट में आ गए। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली में करंट आ गया। करंट लगने के चलते ट्राली में मौजूद 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। सभी गंभीर घायलों को 108 की मदद से बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को गंभीर हालत में सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप वार्ड राय कॉलोनी से गणेश विसर्जन करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में गणेश की प्रतिमा को लेकर बसारी गांव में स्थित तालाब विसर्जन के लिए जा रहे थे तभी गांव में सड़क के ऊपर से निकले बिजली के तार से ट्रैक्टर ट्रॉली में करंट आ गया। जिसमें 65 वर्षीय लक्ष्मी नारायण कटारे पिता सीताराम कटारे निवासी राय कॉलोनी, 27 वर्षीय अजय पिता कैलाश लिटोरिया निवासी राय कॉलोनी, 11 वर्षीय संचित कटारे पिता मनोज कटारे निवासी राय कॉलोनी, 15 वर्षीय विकास साहू पिता सुरेंद्र साहू निवासी राय कॉलोनी एवं 23 वर्षीय पुष्पेंद्र तिवारी पिता लक्ष्मी नारायण तिवारी निवासी अयोध्यापुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही 45 वर्षीय लक्ष्मी नारायण तिवारी पिता राजाराम तिवारी की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद घायल लक्ष्मीनारायण कटारे को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वही जानकारी लगते ही बिना पुलिस सिविल अब तक पहुंच गई। फिलहाल पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive