बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नगरपालिका का राजस्व निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस सागर की कार्यवाई


नगरपालिका का राजस्व निरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार,लोकायुक्त पुलिस सागर की कार्यवाई

सागर । लोकायुक्त पुलिस सागर ने  दमोह नगरपालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक लिपिक श्रम विभाग मनोज तंतुवाय को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पीड़ित से पिता की मौत पर मिकने वाली अनुग्रह राशि के एवज में रिश्वत मांगी थी। 

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर यादव ने बताया कि  आवेदक हेमेन्द्र राज नया बाजार नम्बर4जिला दमोह ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार          आरोपी मनोज तंतुवाय सहायक राजस्व निरीक्षक लिपिक श्रम विभाग नगर पालिका दमोह द्वारा आवेदक के पिता की मृत्यु की दशा मैं अनुग्रह सहायता योजना में स्वीकृत  राहत राशि के भुगतान पर कमिशन के  रूप में 10,000/- रुपये की मांग की गई थी। 

लोकायुक्त पुलिस निरीक्षक मंजू सिंह एवम लोकायुक्त स्टाफ ने मछली मार्केट दमोह में मनोज  तंतुवाय को रँगे हाथो गिरफ्तार किया 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive