बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

ट्रेक्टर चुराकर बेचते थे राजस्थान में, दो गिरफ्तार ,एक ट्रैक्टर बरामद

ट्रेक्टर चुराकर बेचते थे राजस्थान में, दो गिरफ्तार ,एक ट्रैक्टर बरामद

सागर। सिविल लाईन थाना पुलिस ने ट्रक्टर चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे एक ट्रेक्टर बरामद किया है। चोर इन नए ट्रेक्टरों को राजस्थान में बेचेते थे।  पुलिस के अनुसार
फरियादी ओमप्रकाश पिता माखनलाल दुबे नि. ग्राम किल्लाई द्वारा रिपोर्ट लेख कराई कि इसका नया पावर ट्रैक ट्रैक्टर आरटीओ रोड से चोरी हो गया है।  रिपोर्ट पर अप0 क्र 205/21 धारा 379 ताहि का कायम किया गया।
सिविल लाईन पुलिस व स्पेशल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर सायबर सेल की मदद से ग्राम सराय छोला जिला मुरैना में सरायछोला पुलिस की मदद से पावरट्रैक
ट्रैक्टर जप्त किया गया और चोर गिरोह के दो सदस्यों 1-धर्मेन्द्र पिता मंगल सिंह ठाकुर उम्र  30 साल 2-रूप सिंह पिता भगत सिंह ठाकुर उम्र 37 साल दोनो नि. ग्राम सीहोरा थाना राहतगढ़ जिला सागर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर इन्होने बताया कि हम लोग नये ट्रैक्टर चुराकर राजस्थान बेच देते है। राजस्थान ट्रैक्टर के अच्छे पैसे मिल जाते है। चोर गिरोह के सदस्यों से पूछताछ पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। जानकारी के आधार पर अन्य ट्रैक्टर व चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। प्रकरण अभी विवेचना में है। इसमे  उनि संजय ऋषीश्वर, उनि नेहा सिंह गुर्जर,, सउनि राजपाल सिंह,
प्रआर ब्रजेश शर्मा,आर0 आशीष, प्रदीप शर्मा, सायबर सेल आर अमित शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
-

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive