बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : लग्जरी कार से 1 लाख 37 हजार की अवैध देशी शराब पकड़ी, 3 आरोपी गिरफ्तार

SAGAR : लग्जरी कार से 1 लाख 37 हजार की अवैध देशी शराब पकड़ी, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर। सागर पुलिस ने एक कार से एक लाख 37 हजार रुपये की अवैध देशी शराब  जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
बहेरिया पुलिस के अनुसार  पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे विशेष
अभियान जुआ सटटा अवैध शराब की कार्यवाही हेतु विशेष अभियान के तहत  मुखबिर सूचना पर ओम साईराम ढाबा के आगे जंडेल सिंह के घर के सामने सागर बंडा रोड कर्रापुर में सफारी कार क्र. एमपी. 04 सीबी. 2040 से आरोपी वाहन चालक सूरज पिता राजेन्द्र सकतपुरिया उम्र 20 साल निवासी ,शिक्षक कालोनी जिला हरदा, अमित पिता अशोक अजनेरिया उम्र 21 साल निवासी 107/46 शिवाजी नगर दुर्गा
पेट्रोल पम्प के पास हबीबगंज भोपाल और  महेश पिता सुसलाल केवट उम्र 32 साल निवासी कहारवाडी खेडी पुरा जिला हरदा को पकडा । वाहन से अवैध देशी शराब कुल 225 लीटर कीमती एक लाख सैतीस हजार रुपये, वाहन कीमती तीन लाख पचास हजार रुपये, जप्त कर
अपराध क्र. 347/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया,। तीनो आरोपियों को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। अवैध शराब के स्रोत्र के संबंध में पतारसी की जा रही है।
सराहनीय कार्य थाना प्रभारी उप निरी. दिब्य प्रकाश त्रिपाठी, उप निरी. धर्मेन्द्र सिंह, सहा. उप निरी. राजेन्द्र पाण्डेय, आर. देवीदीन, आर.जागेश्वर सिंह, का सराहनीय योगदान रहा।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive