बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभागीय बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

भारतीय जनता युवा मोर्चा की संभागीय बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा

सागर.।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आह्वान और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी व राम पटेल जी की उपस्थिति में संभागीय बैठक का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में िकया गया। इसमें प्रदेश स्तर से आगामी महीने में आयोजित होने वाले युवा मोर्चा के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि संगठन द्वारा तय किया गया है कि युवा मोर्चा प्रत्येक वार्ड और पंचायत स्तर पर 11 सदस्यीय समिति का गठन करेगी। इस दौरान शनिवार को वार्ड एवं पंचायत गठन कार्यक्रम के तहत डॉ. हरीसिंह गौर मंडल के वार्ड क्रमांक 4 मधुकर शाह वार्ड में समिति का गठन किया गया।
संभागीय बैठक में सागर युवा मोर्चा के वृहद पौधारोपण अभियान के संदर्भ शामिल होकर कार्यक्रम के रणनीति के बारे में बताया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी और राम पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में प्रदेश सह कार्यालय प्रभारी व जिला प्रभारी देव रजोरिया समेत सागर भाजयुमो अध्यक्ष यश अग्रवाल समेत सभी जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive