बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भारी बारिश: जलभराव से प्रभावित इलाकों में पहुंचे विधायक , महापौर प्रतिनिधि ,कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी

भारी बारिश: जलभराव  से प्रभावित इलाकों में पहुंचे  विधायक , महापौर प्रतिनिधि ,कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी



सागर 22 अगस्त 2022।
प्रदेश के साथ ही जिले में हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।  भारी बारिश के चलते सागर नगर के कई क्षेत्रों में जलभराव की जानकारी प्राप्त होते ही सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री राहुल सिंह राजपूत, ने नगर निगम अमले के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया एवं सामने खड़े होकर पानी निकासी की व्यवस्था कराई एवं आवश्यक निर्देश दिए विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर श्री शुक्ला, ने आज प्रातः काल से ही स्थिति का जायजा लेने निकली जहां उन्होंने सर्वप्रथम पंडापुरा, काकागंज, शीतला माता मंदिर, अटल पार्क के अंदर वाला नाला सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया एवं सामने खड़े होकर जेसीबी मशीन से पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।




कलेक्टर श्री आर्य एवं नगर निगम कमीश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला, ने नगर निगम के अमले को जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर रखने और जलनिकासी के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। विधायक श्री शैलेंद्र जैन एवं महापौर प्रतिनिधि श्री डॉक्टर सुशील तिवारी, ने कलेक्टर एवं नगर निगम कमिश्नर के साथ जलभराव के मुख्य कारणों के संबंध में भी चर्चा की एवं तत्काल रुप से अटल पार्क के पीछे तरफ ना लो के ऊपर से बनाई गई सड़क हो तत्काल अलग कर बड़ा नाला बनाने के हेतु जेसीबी मशीन से कार्य प्रारंभ कराया जिससे निचली बस्तियों में हुए जलभराव का पानी निकासी तेजी से हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि तत्काल उक्त नालों को बड़ा बनाया जाए जिससे यहां पानी भराव की स्थिति निर्मित ना हो। 



विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि, नगर निगम सहित सागर में कहीं भी जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं और हर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन लगातार संपर्क में एवं साथ में है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां जलभराव के कारण खाद्यान्न की आवश्यकता होगी। उसे उन वाडों में खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

भारी बारिश से प्रभावित इलाकों में पहुंचे महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी और निगम अमला

भारी बारिश के चलते सागर नगर के कई क्षेत्रों में जलभराव की जानकारी प्राप्त होते ही महापौर संगीता सुशील तिवारी ने नगर निगम अमले को प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखने और जलनिकासी के इंतजाम करने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी आज सुबह से ही निचली इलाकों पंडा पुरा , तिली आदि क्षेत्रों में पहुंचे और हालातो का मुआयना किया। डॉ. सुशील तिवारी ने बताया कि निगम कमिश्नर और अमले से चर्चा के प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है।  इस दौरान तिली वार्ड के पार्षद मनोज चौरसिया और बाघराज वार्ड के राजकुमार पटेल एवं निगमकर्मी साथ रहे। 



मंत्री भूपेंद्र सिंह ने  जताई चिंता

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज सुबह डॉ. सुशील तिवारी से सागर के हालातो की जानकारी ली। मंत्री श्री सिंह ने कलेक्टर और कमिश्नर से बातचीत की और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाकर पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि जलभराव की स्थिति से निपटने 24 घंटे प्रशासन सक्रिय रहेगा।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive