बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : भारी वर्षा के चलते मंगलवार को भी बंद रहेगी स्कूलों की छुट्टी▪️जिले में अब तक 1097 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

SAGAR :  भारी वर्षा के चलते मंगलवार को भी बंद रहेगी स्कूलों की छुट्टी

▪️जिले में अब तक 1097 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सागर 22 अगस्त 2022। सागर कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वर्षा को देखते हुए मंगलवार को जिले के समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किया है। आज २२,अगस्त को भी भारी बारिश के चलते छुट्टियां थी।  


जिले में अब तक 1097 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सागर जिले में इस वर्षा सीजन में अभी तक 1097 मि.मी. औसत बारिष दर्ज हुई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक जैसीनगर केन्द्र पर सर्वाधिक 1292.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में एक जून से आज तक सागर केन्द्र में 999.1 मि.मी., जैसीनगर में 1292.3 मि.मी., राहतगढ में 1233 मि.मी., बीना में 1288.2 मि.मी., खुरई में 1097.3 मि.मी, मालथौन में 1024.6 मि.मी., बण्डा में 811.3 मि.मी, शाहगढ में 754 मि.मी, गढ़ाकोटा में 1041.8 मि.मी, रहली में 1238.3 मि.मी., देवरी में 1110.1 मि.मी. तथा केसली में 1271.19 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।    
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive