बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने सागर के दो थाना भवनों और पुलिस आवास गृहों का वर्चुअल लोकार्पण किया

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने सागर के दो थाना भवनों और पुलिस आवास गृहों का वर्चुअल लोकार्पण किया



सागर 22 अगस्त 2022। केंद्रीय गृह मंत्री  श्री अमित शाह  द्वारा भोपाल से वर्चुअल ऑनलाइन सागर में नवनिर्मित थाना भवन सनोधा  एवं  महाराजपुर तथा राजघाट रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर 3 के पास पुलिस कर्मियों के नवनिर्मित  60 आवासो का उदघाटन किया गया। सागर में हुए कार्यक्रम स्थल पर सांसद श्री राज बहादुर सिंह,  विधायक  श्री शैलेंद्र जैन, खनिज निगम के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र मोकलपुर, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत एवं उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक, श्री गौरव सिरोठिया एवं पुलिस परिवार के लगभग 1000 सदस्य उपस्थित रहे।         
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive