बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

क्रिसमस की धूमधाम के बीच संपन्न हुआ सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम


क्रिसमस की धूमधाम के बीच संपन्न हुआ सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम



सागर।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के आह्वान हर माह के अंतिम रविवार को शहर सेवादल परिवार शहर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है।इसी श्रृंखला में इस बार क्रिश्चियन कालोनी में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय पार्षद रिचा सिंह के करकमलों से ध्वजारोहण हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सेवादल के इतिहास का वर्णन करते हुये वर्तमान परिदृश्य में सेवादल के महत्ता का उल्लेख किया।


कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा भयभीत हो चुकी है,और तरह तरह के हथकंडे और प्रोपगंडा यात्रा के रोकने के लिये इस्तेमाल कर रही है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे ने हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम को सफल बनाने की समस्त कांग्रेस ने परिवार जनों से अपील की।
कार्यक्रम के अंत में डा.सर हरिसिंह गौर की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके डा.गौर अमर रहे के नारे लगाये गये। शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने डा.गौर को भारत रत्न देने की भारत सरकार से अपील की। साथ ही साथ स्वस्थ एवं सुचिता की राजनीति करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने उन्हें भी स्मरण किया।
तत्पश्चात केक काटकर और बच्चों को टाफियां बांटकर सभी कांग्रेस जनों ने स्थानीय निवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इस बार कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम के आयोजक शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और संचालन द्वारका चौधरी ने किया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू,नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह यादव,महजवींन अली, जितेन्द्र सिंह चावला,  राहुल चौबे,राजा सेन,महेश जाटव,प्रदीप गुप्ता,रोशनी खान,नीलोफर अंसारी, ताहिर खान ,रजिया खान, शैलेंद्र तोमर, दीनदयाल तिवारी,लीलाधर सूर्यवंशी, हरिश्चंद्र सोनवार,सुनील पावा,रिषभ जैन, सागर साहू,नितिन पचोरी,कल्लू पटैल, प्रीतम यादव,आनंद हैला,वसीम खान, चमन अंसारी,हेमराज रजक, इम्तियाज हुसैन,बबलू व्यास,एड.गोपाल तिवारी, अनिल सोनी,देवेन्द्र वाल्मीकि,लल्ला यादव,लखन लोधी,भोले रैकवार,मनोज वाल्मीकि, महेश अहिरवार,संजय रैकवार,अब्दुल सत्तार कुरैशी,आशीष चौरसिया,सन्नी मसीह,पवन पटेल,उमेश कोरी,पीयूष मार्टिन,राविन पाल,प्रमीला चौधरी,महेश साहू,निशांत नामदेव,अंकुर यादव, अनिकेत सेन, शैलेश लाल,अमर श्रीवास्तव,सनी मसीह,खुशनूर,माहिरा,
तौफिक,अरसद,आयरा आदि के साथ साथ बहुत से स्थानीय जन और बच्चे उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive