बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

समय सीमा और गुणवत्ता से बनायें कॉलेज भवन- लखन सिंह


समय सीमा और गुणवत्ता से बनायें कॉलेज भवन- लखन सिंह



बांदरी। मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने बांदरी शासकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करके अधिकारियों व निर्माण एजेंसी से समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री प्रतिनिधि ने बाउंड्री वॉल के कार्य में त्रुटि को सुधारने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस सत्र से कालेज नये भवन में ही संचालित किया जाना है। इस अनिवार्यता को देखते हुए कार्य को गति से करें।
इसके पश्चात मंत्री प्रतिनिधि ने रजवांस में बन रहे उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यहां श्री लखन सिंह ने निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को सीसी रोड, नाली निर्माण सहित सभी कार्यों को समयसीमा में गुणवत्ता के साथ निर्मित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विलंब और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान हरचंद पटेल, मोहन पटेल, नन्हीबाई अहिरवार नगर पालिका अध्यक्ष, इमरत पटेल, सोमत पटेल, काशीराम अहिरवार, सोमत पटेल, हरिशंकर कुशवाहा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष उपस्थित थे।

स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

रजवांस। खुरई विधानसभा के नगर परिषद बरोदिया कलां के नगर रजवांस में मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने निर्माणधीन स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया नगर में चल रहे विभिन्न कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने का संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आदेशित किया एवं श्री सिंह ने नगरवासियों की समस्याओं सुनकर तत्काल परिषद के  अधिकारियों को निराकरण के आदेश दिए। इसमें नगर परिषद उपाध्यक्ष संगीता प्रदीप दुबे, पार्षद केशरी सिंह, दिलीप अहिरवार, दयाराम चौरसिया, विकास जैन, कैलाश सिंह, सुरेंद्र दुबे, संदीप बैध, किशोर सिंह बिसराहा, भूपेंद्र टपरा, माखन घोषी, रहीसराम बिसराहा एवं नगर परिषद अधिकारी एवं कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

भाजपा की सदस्यता ली


जरवांस। मत्री श्री भूपेंद्र सिंह के विकास कार्यों से प्रेरित होकर युवाओं ने मंत्री प्रतिनिघि लखन सिंह के समक्ष  भाजपा की सदस्यता ली। श्री सिंह ने सभी को भाजपा का दुपट्टा पहना कर का पार्टी में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की जनकल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। सदस्यता लेने वालो में माखन अहिरवार, सुरेन्द्र अहिरवार, सुरेश अहिरवार, लक्ष्मी अहिरवार, राजकिशोर अहिरवार, प्रदीप अहिरवार,  विक्रम अहिरवार, मनोज अहिरवार, अभिषेक अहिरवार, जगदीश अहिरवार, अरविंद अहिरवार, अमित अहिरवार, कपिल अहिरवार, जयराम अहिरवार, चरण अहिरवार, करन अहिरवार, हेमंत अहिरवार, रवि अहिरवार, बीरबल अहिरवार, अर्जुन अहिरवार, लक्ष्मीनारायण अहिरवार, मुकेश अहिरवार, रूपेश अहिरवार, नीलेश अहिरवार, सतीष अहिरवार, मनीष अहिरवार, मेहरवार अहिरवार, गोपी अहिरवार, नीरज अहिरवार, धीरेन्द्र अहिरवार, सूरज अहिरवार, आलम अहिरवार, गोविन्द अहिरवार, अजम अहिरवार, आशीष अहिरवार, आशीष अहिरवार, भारत अहिरवार, भैयाराम अहिरवार, रजनीश अहिरवार, छोटू अहिरवार, दीपेश अहिरवार, सोनू अहिरवार, बादल अहिरवार, सच्चू अहिरवार, संदीप अहिरवार, संतोष अहिरवार, जशवंत अहिरवार, प्रीतम अहिरवार, शंकर अहिरवार, आकाश अहिरवार, मोती अहिरवार, परषोत्तम अहिरवार, विवेक अहिरवार, भागीरथ अहिरवार, फहीम अंसारी, नहीम अंसारी, कुल्लू खान, सलमान खान, केप खान, अदनान खान, जागेश्वर पटेल, जगदीश पटेल, अंकित पटेल, अनिल पटेल, रोशन पटेल, गोलू पटेल, राजेश पटेल, रोहित पटेल, रामकिशन पटेल, गौरव पटेल, राहुल पटेल, सोनू पटेल, भूपेन्द्र पटेल, सचिन पटेल, सचिन पटेल, गोवन्द पटेल, राजाराम पटेल, सुरेश पटेल, मनोज पटेल, कुल्लू पटेल, अजय पटेल, जगतसींग पटेल, दयाराम पटेल, मनोहर पटेल, रामसेवक पटेल, नीलेश पटेल, हरिओम पटेल, आकाश पटेल, पवन पटेल, पवन पटेल, रोहित पटेल, भारत अहिरवार, सीमाराम अहिरवार, राजा अहिरवार, रीना रजक, क्रीर्ति कुशवाहा, रागिनी कुशवाहा, सीमा कुशवाहा, स्वाति कुशवाहा, खुशी कुशवाहा, रक्षा कुशवाहा, प्रियंका कुशवाहा शामिल हैं।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive