बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सड़क हादसा: सागर के भाजपा पार्षद के बेटे की मौत, आधा दर्जन घायल

सड़क हादसा: सागर के भाजपा पार्षद के बेटे की मौत, आधा दर्जन घायल


सागर। मकर संक्रांति पर  सागर से उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए दोस्तों के साथ उज्जैन के लिए निकले पार्षद के बेटे की सड़क हादसे मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना में 7 युवक घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार संत कवीर वार्ड से भाजपा पार्षद धर्मेंद्र खटीक का बेटा निहाल खटीक उम्र 22 साल अपने 7 दोस्तों के साथ महाकाल के दर्शन करने के लिए कार क्रमांक एमपी 04 एसएच 8888 में सवार होकर सागर से उज्जैन के लिए रवाना हुए थे।


 इस दौरान शनिवार सुबह करीब 5 बजे भोपाल-इंदौर हाईवे पर स्थित आष्टा डोडी के पास कार अचानक अनियंत्रित हुई और पलट गई। दुर्घटना में कार में सवार युवक घायल हुए। गंभीर अवस्था में घायल निहाल को सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद निहाल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही जावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिवार वालों को घटनाक्रम की सूचना दी। खबर मिलते ही सागर से मृतक के परिवार वाले आष्टा पहुंचे हैं। परिचितों के अनुसार निहाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। 

MP: सागर के एक बीजेपी विधायक ने कार्यक्रम से भगाया गांववासी को, गांववासी ने पूछ लिया था पानी की टंकी में पानी कब आएगा....


सड़क दुर्घटना में ये हुए घायल मृतक के निहाल के साथ कार में सवार अभी पुत्र अनिल साहू 30 वर्ष, नवीन कोष्ठी 28 वर्ष, आकाश पुत्र राजवर सेन 22 वर्ष, शुभम पुत्र नन्नूलाल 26 वर्ष,रीतिक पुत्र वीरेंद्र साहू 21 वर्ष, सत्यम पुत्र राकेश खटीक 26 वर्ष, मुकेश पुत्र नन्नूलाल साहु 25 वर्ष सभी निवासी संत कवीर वार्ड सागर घायल हुए हैं। जिन्हें आष्टा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive