बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

स्वामी विवेकानंद जी जयंती मनाई कांग्रेस सेवादल ने


स्वामी विवेकानंद जी  जयंती मनाई कांग्रेस सेवादल ने 



सागर। स्वामी विवेकानंद जी की 160वीं जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के आह्वान पर कांग्रेस परिवार जन सिविल लाइंस स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पहुंचे,जहां प्रतिमा को माल्यार्पण कर स्वामी जी को नमन किया।
और स्वामी विवेकानंद जी के दिखाये मार्ग पर चलने का और उनके विचारों को अनुसरण करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सुरेंद्र चौबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद वो शख्स है जिससे आज भारत के ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के युवा प्रेरणा लेते हैं,उनके विचार और उनके द्वारा कही बातें युवाओं मे जोश फूंकने का कार्य करते हैं।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि आज ना हम सब सिर्फ उन्हें स्मरण करें बल्कि हम उनके दिये ज्ञान,बातों,सीखों वो चरित्र के एक छोटे से हिस्से को अपने जीवन में भी उतारे,अगर हम ऐसा कर सके तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद महेश जाटव,प्रदीप गुप्ता,नितिन पचौरी, कल्लू पटेल,प्रीतम यादव,आनंद हैला,वसीम खान,सीनू, रामगोपाल यादव,अंकुर यादव,पवन घोषी आदि उपस्थित रहे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive