बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

यातायात सुरक्षा सप्ताह:जागरूकता वाहन को कलेक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी

यातायात सुरक्षा सप्ताह:जागरूकता वाहन को कलेक्टर और एसपी ने दिखाई हरी झंडी


सागर 11 जनवरी 2023
यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय से यातायात शिक्षा जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार वाहन तथा एलईडी वाहन एवं एक सैकड़ा से अधिक पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों एवं रक्षा समिति के सदस्यों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक द्वारा रवाना किया गया।
बाइक रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना होकर सिविल लाइन चौराहा, मकरोनिया चौराहा वापस सिविल लाइन चौराहा, गोपालगंज, बस स्टैंड ,परकोटा, तीनबत्ती, कटरा, राधा तिराहा होते हुए वापस कटरा पर समाप्त हुई। यातायात जागरूकता वाहन एवं एलईडी युक्त जागरूकता वाहन सागर जिले के प्रमुख कस्बों पर आगामी 7 दिनों के अंदर भ्रमण करेगा जिसके माध्यम से जिले की जनता को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जाएगा। रैली के माध्यम से आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने एवं दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने की अपील की गई है।


  रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  श्री अखिलेश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री के पी सिंह एवं  श्री शेखर दुबे तथा थाना प्रभारी मोती नगर, गोपालगंज ,कोतवाली ,कैंट, महिला थाना उपस्थित रहे ।रैली का आयोजन यातायात पुलिस सागर द्वारा किया गया।  
                             
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive