बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गौरव सिरोठिया सागर जिला भाजपा के अध्यक्ष बने

गौरव सिरोठिया सागर जिला भाजपा के अध्यक्ष बने

सागर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने प्रदेश में बचे हुए जिलों में अध्यक्षो की घोषणा कर दी है। सागर में गौरव सिरोठिया को पार्टी ने जले की कमान सौंपी है। प्रदेश भाजपा के इतिहास में युवा मोर्चा में सबसे लंबे कार्यकाल तक जिला अध्यक्ष रहने में गौरव सीरोठिया का नाम दर्ज  है। गौरव वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष थे।
युवा नेता और बीना की पूर्व विधायक श्रीमती सुशीला सिरोठिया के सुपुत्र  गौरव सिरोठिया को संगठन का अच्छा अनुभव है। चुनावो में भी दायित्वों का निर्वाह किया है। सिरोठिया के पितां स्व राकेश सिरोठिया भाजपा वरिष्ठ नेता रहे है। उनके  भाई सुनील सिरोठिया भी सक्रिय नेता है। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive