बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

...सुरखी के स्वाभिमान को चोट पहुचाई : पारुल साहू, पूर्व विधायक

...सुरखी के स्वाभिमान को चोट पहुचाई : पारुल साहू, पूर्व विधायक

सागर ।  सुरखी क्षेत्र की पूर्व विधायक पारुल साहू का आज जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इससे पहले पारुल साहू ने तीनबत्ती स्थित डॉ हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की अगुआई में यहां उपस्थित कांग्रेसजनों ने गाजे- बाजे और जोरदार नारेबाजी के साथ उनकी भव्य अगवानी की। कार्यक्रम के बाद उन्होंने काफिले के साथ भगवान गंज चौराहा पहुंचकर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश के पहले पारुल साहू ने सीढ़ियों पर अपना माथा टेक कर पार्टी के प्रति अपनी श्रद्धा को व्यक्त किया।
                  पूर्व विधायक पारुल साहू ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और राष्ट्रीय नेताओं के चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने सर्वप्रथम संपूर्ण कांग्रेस परिवार की ओर से उनका पुष्पमाला और तिरंगा दुशाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान यहां उपस्थित प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे अमित रामजी दुबे वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक बुंदेलसिंह बुंदेला शौकत अली शरद पुरोहित विजय साहू पप्पू गुप्ता सिंटू कटारे राजाराम सरवैया दीनदयाल तिवारी आदि ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर पारुल साहू का स्वागत किया।

 पूर्व विधायक पारुल साहू ने कांग्रेस परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधि ने कांग्रेस परिवार और सुरखी के जनता के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनमत और लोकतंत्र को बेचकर सुरखी में जिस तरह से अहंकार और डर का बोलबाला हो रहा है, उसे समाप्त करने का मैंने बीड़ा उठाया है।  कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सुरखी की जनता की ताकत के बल पर एक बार फिर वहां लोकतंत्र और जनमत का परचम लहराएगा।आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित ने किया।

तीनबत्ती न्यूज़.कॉम
फूल पर एक वोट दो राम मंदिर में एक ईंट भी लगेगी..पुण्य भी मिलेगा....

भगवान राम के नाम पर वोट मांगते वीडियो हुआ वायरल, मन्त्री गोविंद राजपूत के समर्थक का -

इस अवसर पर प्रमुख रूप से  शारदा खटीक किरणलता सोनी चंद्रप्रभा दुबे सुरेंद्र सुहाने अखिलेश केसरवानी रिंकू केशरवानी संजय मोंटी यादव प्रदीप धामेचा रशीद लाइन कल्लू पटेल हनीफ ठेकेदार फिरदोस कुरेशी  लीलाधर सूर्यवंशी भैयन पटेल ताहिर खान शुभम उपाध्याय महेश जाटव अतुल नेमा साजिद राइन नरेश वाल्मीकि अभिषेक पाठक वीरेंद्र राजे अजय अहिरवार नरेंद्र मिश्रा नीरज मुखारया गुरजीतसिंह अहलूवालिया ओंकार साहू जमुना प्रसाद सोनी गुड़िया खान राहुल चौबे वसीम खान सत्यम चतुर्वेदी हेमराज रजक अनिल सोनी विनोद यादव कैलाश बड़ौन्या राजा सेन जतिन चौकसे गुरमीत सिंह इल्ले  लखन यादव  अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर अंकित जैन अक्षय दुबे दुलीचंद सकवार पप्पू अहिरवार अशोक चौधरी कैलाश अहिरवार नितिन पचौरी सन्ना भाई जान गुड्डा डायमंड अजीत कुर्मी एजाज राय राकेश राय निखिल चौक से रितेश रोहित आदित्य चौधरी भूरे खटीक रईस मोनू खान समेत बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनों ने सुर्खी उपचुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया।
                  
                    
---------------------------- 



तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885

-----------------------------
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive