तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

आर्थिक समृद्धि के लिए महिलाएं अब तेजी से बढ़ रही आगेः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

आर्थिक समृद्धि के लिए महिलाएं अब तेजी से बढ़ रही आगेः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

★ जिले के विभिन्न स्व सहायता समूहों को मिली 6 करोड़ 29 लाख रुपये की राशि


सागर। गरीब कल्याण पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के लिए जिला पंचायत सागर में क्रेडिट लिंकेज कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिले के विभिन्न स्व सहायता समूह की महिलाओं को 6 करोड़ 29 लाख की ऋण राशि वितरित की गई। शुभारंभ में महिलाओं ने शक्ति गीत प्रस्तुत कर जोश और उमंग से कार्यक्रम का आगाज किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने महिला स्व सहायता समूहों को ऋण राशि के चैक वितरित किए। मंत्री श्री सिंह ने स्व सहायता समूहों द्वारा निर्माण किये जा रहे मास्क, पीपीईकिट, स्कूल डेªस जैसी गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया। 

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

ट्वीटर  फॉलो करें
@weYljxbV9kkvq5ZB

वेबसाईट

      मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि, वह बात पुरानी हो गई जब परिवार में एक ही व्यक्ति आमतौर पर पुरुष सदस्य कार्य करता था। आज की महिलाएँ हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य कर रहीं हैं और समृद्ध हो रही हैं। महिला एवं पुरुष दोनों का कार्य करना परिवार, समाज एवं देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है। आज प्रदेश में वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध हैं। स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के कार्य करने का दायरा भी बढ़ा है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूँ कि उनकी बहने तेजी से आगे बढ़ रही है और देश की आर्थिक समृद्धि में योगदान दे रहीं हैं।
     कलेक्टर दीपक सिंह ने बताया कि क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम प्रत्येक विकासखंड स्तर पर भी आयोजित किया गया है। जिले में कुल 12,747 समूह हैं जिनसे 1,46,768 परिवार जुड़े हुए हैं। करीब 13, हजार महिलाएँ दुग्ध उत्पादन से जुड़ी है। साबुन, मास्क, पी पी ई किट, हैंड वॉश, सेनेटाईजर, सेनेटरी नैपकिन, अगरबत्ती, दोना-पत्तल निर्माण इत्यादि गतिविधियां भी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही है।
     कार्यक्रम में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  इक्षित गढ़पाले, अधिकारी, कर्मचारी, स्व सहायता समूहों की महिलाएं एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

 ---------------------------- 



तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885

-----------------------------
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive