बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

सागर।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  पर पुलिस लाइन सागर प्रांगण में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर श्री अनुराग पुलिस अधीक्षक सागर श्री तरुण नायक की उपस्थिति मैं जिला पुलिस बल के महिला अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम मैं सर्व प्रथम उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती इन्द्र प्रभा सैनी ने अपने संक्षिप्त उद्धबोधन में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उनको सौंपे गए सभी कार्यो को परिश्रम पूर्वक पूरा करने क आश्वासन दिया l

इसके बाद उद्बोधन देते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत महिला अधिकारी कर्मचारियों की सहभागिता एवं योगदान को रेखांकित किया गया एवं महिला पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी l
 गरिमामय कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे  पुलिस महानिरीक्षक सागर श्री अनुराग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अधिकारी कर्मचारियों की उपलब्धियों को इंगित करते हुए महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता के दृष्टिगत महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को अपने कार्यों से आम महिलाओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के संबंध में दायित्व निर्वहन हेतु   अवगत कराया  गया l
साथ ही साथ  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिला अधिकारी कर्मचारियों को यातायात व्यवस्था प्रबंधन एवं यातायात जागरूकता संबंधी कार्यों तथा सायबर संबंधी बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम हेतु जन जागरूकता बढ़ाये जाने की आवश्यकता पर बल देते हुये अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपरोक्त कार्यो के संपादन / निर्वाहन हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री विक्रम सिंह द्वारा बताया गया l कार्यक्रम के अंत मे श्री विक्रम सिंह द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अथितियों क आभार व्यक्त किया l
कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस बल के महिला अधिकारी कर्मचारियों के अतिरिक्त उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय खरे , रक्षित निरीक्षक सागर श्री सुनील दीक्षित एवं  अन्य पुलिस अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे पूरे कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज शर्मा  निरीक्षक (m)/ निज सहायक द्वारा किया गया l
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive