बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत कांग्रेसी पहुंचे जन सामान्य के द्वार


घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत कांग्रेसी पहुंचे जन सामान्य के द्वार


सागर। जिला शहर कांग्रेस के ब्लाक क्रं. 3 में मंहगाई,बेरोजगारी, भष्टाचार,महिला-सुरक्षा,कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस जन रानीपुरा काकागंज,पुरव्याऊ वार्ड के सामान्य जनमानस के घर-घर पहुंचकर लोगो को जागृत किया। कार्यक्रम का समापन गणेश मंदिर पर हुआ।कार्यक्रम ब्लाक क्रं 3 के अध्यक्ष ओंकार साहू, कार्यकारी अध्यक्ष गोवर्धन रैकवार,द्वारका चौधरी,के नेतृत्व मे आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सदस्यता अभियान और घर-घर चलो अभियान के सागर के सह-प्रभारी वीरेंद्र दवे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यकारी अध्यक्ष जिला गोवर्धन रैकवार ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर नगर निगम और प्रशासन द्वारा  विकास के नाम पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्था चरम पर है हम सब मिलकर एक बार फिर खडे हो और इस जंगलराज को उखाड फेकें।
सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,युकां अध्यक्ष राहुल चौबे,दिनेश पटेरिया,जमना चौधरी,योगराज कोरी,शैलेष,नरेश वाल्मीकि,गोलू,श्रीदास रैकवार,संजय रैकवार,दीपक,धीरज ,आनंद, पुष्पा रैकवार,उमा चौरसिया,कुसुम विश्वकर्मा,शेखर विश्वकर्मा,मीरा अहिरवार,लीला अहिरवार,गेंदा,चंदा विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

शिवाजी नगर और मधुकरशाह वार्दमे चला अभियान

सिविल लाइन ब्लॉक के शिवाजी नगर तथा मधुकर शाह वार्ड के घरों में दस्तक दी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित द्वारा घर चलो घर-घर चलो अभियान के दौरान क्षेत्रीय जनता ने स्मार्ट सिटी द्वारा पिछले 1 साल से तहसीली से तिली चौराहा की मुख्य सड़क बनाने के नाम पर  की जा रही लेटलतीफी और भ्रष्टाचार पर जमकर गुस्सा उगला। क्षेत्रवासियों ने कहा कि सीवर लाइन और पानी की लाइन बिछाने के बाद सभी गलियां ऊबड़ खाबड़ गड्ढों और धूल में बदल गई हैं जिससे अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेसजनो ने लोगों की पीड़ा को समझते हुए भाजपा सरकार से उनकी लड़ाई लड़ने का भरोसा जताया और जनता से भी सरकार में बैठी भाजपा को सबक सिखाने का आह्वान किया।
 शहर अध्यक्ष रेखा चौधरी और सह प्रभारी वीरेंद्र दवे ,प्रवक्ता संदीप सबलोक की मौजूदगी में अभियान चला । सिविल लाइन ब्लाक के अंतर्गत शिवाजी नगर तथा मधुकर शाह वार्ड में किए गए घर चलो घर-घर चलो अभियान में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय कांग्रेसजनों में बलराम पांडे महेश तिवारी संदीप सोनी महेश अहिरवार मनोज पांडे महेश अहिरवार सुनील भदौरिया तेजसिंह सोनू शांतनु प्रजापति मोतीलाल अहिरवार बाबा भगवानदास अहिरवार पप्पू हैरवान मानसिंह अहिरवार संजू के साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे कार्यकारी अध्यक्ष पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे प्रदेश प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित दीनदयाल तिवारी रजिया खान महजबीन अली रंजना झा धर्मेंद्र चौधरी आशीष ज्योतिषी अलीम खान सचिव रमेश पटेल लीलाधर सूर्यवंशी उत्तमराव तायडे वीरेंद्र राजे रामकिशन बंसल मयंक पटेल जितेंद्र सिंह चावला सिंटू कटारे राहुल चौबे गोवर्धन रैकवार  इम्तियाज हुसैन श्रीदास रैकवार संजय रैकवार अंकुर यादव वीरेंद्र महावते  मार्शल खान कुंजीलाल बृजेंद्र नगरिया शुभम उपाध्याय सुनील पावा हेमराज रजक रविशंकर केसरी दीपक राजोरिया समेंत बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
               
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive