बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

BTIRT में विश्व महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम

BTIRT में विश्व महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम

सागर। जिस परिवार ,समाज एवं राष्ट्र में नारी  का सम्मान होता है वहाँ साक्षात  ईश्वर निवास करते है, खुशहाली  विकास एवं शांति सदैव वहां बनी  रहती है भारतीय संस्कृति से प्रेषित  इस महत्वपूर्ण श्लोक को चरितार्थ  करते हुए बीटीआईआरटी के सिंरोजा  स्थित शैक्षणिक परिसर में अन्तर्राराष्ट्रीय महिला दिवस का पावन  दिन पूरे सम्मान, उत्साह एवं उल्लास से मनाया गया। नारी शक्ति को समर्पित इस दिवस का आगाज संस्था के सभागार में नारी पर समर्पित वीडियो फिल्म के साथ हुआ,।
तत्पश्चात इस पर्व पर संस्था के  सचिव इंजी. सत्येनद्र जैन ने संस्था  की समस्त महिला सदस्यों का हार्दिक  अभिनंदन किया। महिलाओं को पुष्प  से सम्मानित किया उसके उपरांत संस्था के प्राचार्य डा. वीरेश
फुसकेले ने संबोधित किया। संस्था के रजिस्टार तरूण सिंह ने महिला एवं पुरुषों की तुलना से गुरेज किया, आपने कहा कि भारत में महिला एवं पुरुष में पुरातन काल से कोई भेद नहीं रहा है। सुश्री मेघा सोनी ने
कार्यक्रम के संदर्भ में आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं को अधिक शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

 उसके उपरांत संस्था के सचिव एवं प्राचार्य ने सभी महिला सदस्यों को उपहार भेंट किये। आभार प्रदर्शित बीटीआईआरटी डिप्लोमा
बिंग के प्राचार्य डा. सुजीत सिंह ने किया। कार्यकृम के सूत्रधार अनिल पाठक रहे। इस मौके पर मनीष जैन, प्रवीर भट्टाचार्य ,शेरव शाहिद राजेन्द्रसिंह, समर्थ जैन एवं आर. बी. चौबे का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम का
छायांकन प्रांजल खरे ने किया।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive