बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर के विकास के लिए केंद्र से लेकर निगम परिषद तक भाजपा जरूरी : मंत्री भूपेंद्र सिंह★ हितग्राही सम्मेलनो का आयोजन★ महापोर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का सघन जनसम्पर्क

सागर के विकास के लिए केंद्र से लेकर निगम परिषद तक भाजपा जरूरी : मंत्री भूपेंद्र सिंह
★ हितग्राही सम्मेलनो का आयोजन
★ महापोर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का सघन जनसम्पर्क

सागर। मेरी प्रतिबद्धता सागर शहर के विकास के लिए है। मेरे नगरीय विकास मंत्री रहते सागर का विकास नहीं होगा तो अब होगा! इसके जरूरी है कि भाजपा का महापौर और निगम परिषद चुनी जाए। केंद्र से लेकर राज्य और महापौर से लेकर पार्षद तक जब भारतीय जनता पार्टी का होगा तब विकास और तेजी के साथ होगा। यह सबने देखा है कि कांग्रेस के महापौर जब भी रहे हैं तो वे विकास तो छोड़िए निगम कर्मचारियों को वेतन तक नहीं बांट पाए। यह बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने तिलकगंज वार्ड में आयोजित हितग्राही सम्मेलन में अपने ओजस्वी संबोधन में कही।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि महापौर की प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, पार्षद प्रत्याशी शैलेष केशरवानी को जिताने की अपील करने के लिए हम सभी आपके बीच आए हैं। शैलेष केशरवानी हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं वो पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं थे। पर हम लोग चाहते थे कि अगर अच्छे लोग चुनकर आएंगे तो वार्ड का और नगर का विकास होगा। इसलिए हम लोगों के आग्रह पर वो पार्षद प्रत्याशी बनने को तैयार हुए हैं। शैलेष जी के पास भगवान का दिया हुआ सब कुछ है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शैलेष केशरवानी के पार्षद बनने के बाद वो तिलकगंज वार्ड में इतना विकास करा देंगे कि सागर का एक नंबर का वार्ड हो जाएगा। 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच में है। केन्द्र में और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकारें है। धोके से कोई और जीत भी गया तो विकास के लिए पैसे कहां से लाएंगे। निगम के पास तो होता नहीं है। पैसे तो केन्द्र से या राज्य सरकार से ही आते हैं। सागर का सारा का सारा विकास रूक जाएगा। कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने से विकास की योजनाएं रूक जाएंगी। ऐसी सरकार बनाओं जो ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की हो। जब पूरी एक ही सरकार होगी तो सागर का विकास तेजी से होगा। 
 मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हमारी सरकार अभी तक सागर में आठ हजार लोगों को स्ट्रीट वेंडर योजना अंतर्गत दस-दस हजार रूपए की राशि दे चुकी है और दो हजार लोगों को बीस-बीस हजार रूपए भी दिए जा चुके हैं और जो-जो हितग्राही बीस हजार चुका देंगें उनको पचास-पचास हजार रूपए स्ट्रीट वेंडर योजनांतर्गत दिए जाएंगे। कोरोनाकाल के दो साल का बिजली का बिल माफ कर दिया। जिन लोगों ने जमा कर दिया है उनका आगे आने वाले बिजली बिलों में घटाकर बिल दिया जाएगा। 
 कांग्रेस ने अपने परिवार के अलावा देश के लिए कुछ नहीं किया। देश में कई वर्षों तक एक ही परिवार का शासन रहा और देश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता रहा। लेकिन आज देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसका खुद का परिवार यह पूरा भारत देश है। कांग्रेस ने तो तुष्टीकरण की राजनीति की है।  हिन्दु-मुस्लिम को लड़ाने का काम किया है। सबका साथ सबका विकास, सेवा, सुशासन का गरीब का कल्याण ये भाजपा का संकल्प है। 


हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान जी ने मंत्री भूपेंद्र सिंह जी को जो विभाग दिया है उसका काम ही शहरों का विकास करना है। उनके पास ही उस खजाने की चाबी है जिससे सागर का इंदौर,भोपाल की तरह विकास संभव हो सकेगा। विधायक शैलेन्द्र जैन ने तिलकगंज वार्ड को विकास के लिए गोद लेने का निर्णय सम्मेलन में बताया। फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने हितग्राही सम्मेलन में अपनी भाभी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को समर्थन देकर जिताने की अपील की। 
कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल मलैया ने किया। हितग्राही सम्मेलन प्रभारी अर्पित पांडे ने आभार व्यक्त किया। हितग्राही सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, नेवी जैन, लता वानखेड़े, श्रीमती संध्या भार्गव, श्रीमती पूनम वीरेंद्र पटेल, भाजपा प्रत्याशी शेलेष केशरवानी, ज्योति दुबे, रीतेश मिश्रा, प्रकाश पटेल, संजय सेन, बसंत गुप्ता, राजू यादव, अमित नामदेव, हेमंत जोगी, अंजू यादव, विनीता केसरवानी, मनोहर साहू, रश्मि कुशवाहा, श्रीमती आशा लता केसरवानी, सुनीता रैंकवार, निकेश गुप्ता, सुरेन्द्र तिवारी, विनोद साहू सहित सैकड़ों हितग्राही वह गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रविशंकर वार्ड में हितग्राही सम्मेलन संपन्न

 रविशंकर वार्ड में आयोजित हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासनकाल में शहरों में आवास की कोई योजना नहीं बनाई और एक भी मकान किसी शहर में किसी गरीब का नहीं बनाया। हमारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने पीएम आवास योजना शहरों के लिए चलाई जिसमें सिर्फ सागर में 16000 पीएम आवास बनाने के लिए हितग्राहियों को ढाई लाख रुपए दिए गये। अकेले रविशंकर वार्ड में 152 पीएम आवास स्वीकृत हो चुके हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यहां से भाजपा प्रत्याशी सूरज घोषी चुनाव के बाद जो भी सूची पीएम आवास के हितग्राहियों की देंगे वह  स्वीकृत कर दी जाएगी। 

 कांग्रेस के राज में हमारे शहरी क्षेत्र में गरीबों के लिए आवास की कोई योजना नहीं थी। और कांग्रेस की सरकार में एक भी गरीब का मकान नहीं बना। हमारी सरकार आने के बाद हम लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ की। आवास योजना में हम गरीबों के मकान बनाने का काम कर रहे हैं। पूरे मध्यप्रदेश में साढ़े आठ लाख मकान प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत किए गए है। रविशंकर वार्ड में 152 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मैं इस विभाग का मंत्री हूं और आपसे कहना चाहता हूं कि ये सब चीजें हमारे दस्तखत से होतीं हैं। रविशंकर वार्ड में जितने भी गरीब होंगे जिनके मकान रह गए हैं। और जो रह गए हैं, जितने लोगों की लिस्ट देंगे हम स्वीकृत कर देंगे। 

 मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कोरोना काल में पथ विक्रेताओं को स्ट्रीट वेंडर योजनांतर्गत दस हजार रूपए की राशि बिना ब्याज की राशि धंधा चालू करने भाजपा की सरकार की तरफ से दी गई थी। रविशंकर वार्ड में भी 178 हितग्राहियों को इसका लाभ मिला था। जिनमें से लगभग 20 लोगों ने दस हजार रूपए जमा कर दिए हैं और उन्हें बिना ब्याज के 20 हजार रूपए मिल चुके हैं। जो लोग 20 हजार रूपए जमा कर देंगे उनको बिना ब्याज के 50 हजार रूपए दिए जाएंगे। कोई गरीब हमारा बेरोजगार न रहे भाजपा का ये संकल्प है। 
कोरोना काल में लोगों के पास काम धंधा नहीं था। इसलिए हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी और भारतीय जनता पार्टी सरकार ने यह निर्णय लिया कि हम सब गरीबों के बिजली बिल माफ करेंगे। प्रदेश में दो साल का बिजली का बिल लगभग छह सौ करोड़ रूपए माफ किए हैं। 

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर में जो भी विकास हुआ है वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। गरीबों के कल्याण की योजनाएं भी हम लोगों ने बनाई हैं। और भी बना रहे हैं। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सागर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी और रविशंकर वार्ड के पार्षद के लिए सूरज घोषी को विजयी बनाएं। ताकि सागर का विकास निरंतर चलता रहे। रविशंकर वार्ड हितग्राही सम्मेलन में सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व पार्षद रवि घोसी, यशवंत करोसिया, अर्पित पांडे,  अजय देवलचौरी, आशीष अटल, सुबोध घोसी, मनोज शुक्ला, अंकित बोहरे सहित सैकड़ों हितग्राही उपस्थित थे।

कांग्रेस नेता मनोज चंदेल समर्थकों सहित भाजपा से आए

 जिला भाजपा कार्यालय में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश सचिव मनोज चंदेल ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मनोज चंदेल एवं उनके साथियों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। मनोज चंदेल के नेतृत्व में उनके सैकड़ों समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली। जिनमें मुख्य रूप से जगदीश चंदेल, नरेन्द्र चंदेल, सचिन चंदेल, संजय चंदेल, लोकेश चंदेल, ओमप्रकाश यादव, संजय साहू, हरिओम चैबे, विनोद सोनी, राम नामदेव ओमप्रकाश यादव, प्रसन्न चंदेल, गिरीश साहू सहित अनेक लोग शामिल हैं। 

सागर के तीन केबिनेट मंत्रियों का सहयोग लेकर सागर का विकास करूँगी:- संगीता सुशील तिवारी भाजपा महापौर प्रत्याशी

भाजपा की केन्द्र सरकार एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ ही सागर जिले के तीन केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत का साथ एवं सहयोग लेकर सागर का संपूर्ण विकास कराऊँगी। यह बात भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने आज शनीचरी परकोटा, लाजपतपुरा, शुक्रवारी, दयानंद, तिलकगंज वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क के दौरान कही। भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी ने मतदाताओं के घर-घर जाकर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे स्पष्ट है कि देश के प्रधानमंत्री एवं भाजपा की विकासपूरक नीतियों को जनमानस में स्वीकार्य भाव है। 

भाजपा की जीत से ही सागर का विकास संभव:- शैलेन्द्र जैन

सागर विधायक  शेलेन्द्र जैन ने जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से कहा कि स्थानीय निकाय की दम पर संपूर्ण विकास संभव नहीं होता। साथ में केन्द्र सरकार, प्रदेश सरकार का सहयोग जरूरी होता है। वास्तव में विकास के लिये भाजपा की केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं। आप सभी मतदाता भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को अपना आशीर्वाद प्रदान कर भाजपा को विजयी बनायें। मैं सागर का विधायक होने के नाते सागर के संपूर्ण विकास के लिये तत्परता के साथ कार्य कराकर सागर को महानगर का आकार दिलाने के लिये वचनबद्धता के साथ कार्य करूंगाँ। 

आप सभी मतदाता भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को अपना आशीर्वाद प्रदान कर सागर के विकास के विकास को गति प्रदान करें, जिससे निश्चित रूप से केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी का सहयोग लेकर सागर के संपूर्ण विकास कार्याें को कराया जायेगा। भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के जनसंपर्क के दौरान भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों में प्रशांत जैन, शैलेन्द्र ठाकुर, नईम खान, किश्वर बबलू कमानी, सविता जिनेश साहू, सूरज घोषी, याकृति जड़िया, यशवंत करोसिया, शैलेष केशरवानी, अर्पित पांडे, अवधेश तिवारी, श्यामजी दुबे, राजेश केशरवानी, जावेद खान, शैलेन्द्र नामदेव अजीत जैन, शिंथिल पड़ेले, प्रकाश पटैल, राजेन्द्र नामदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन साथ में रहे। 

पूर्व में रही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सागर के साथ सौतेला व्यवहार किया:- राजबहादुर सिंह

सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनाने के लिये मतदाताओं के बीच पहुंचकर युवा सम्मेलन, हितग्राही सम्मेलन एवं जनसंपर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में पूर्व में रही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सागर के लोगों के साथ छलावा कर सौतेला व्यवहार किया। सवा वर्ष तक कांग्रेस की सरकार प्रदेश में रही, लेकिन दुर्भाग्य से सागर के विकास कार्याें पर कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने रोक लगाकर सागर के विकास के लिये एक भी विकास की योजना को नहीं दी और न ही सागर के विकास के लिये एक भी रूपये की राशि दी गयी। आज सागर में जितने भी विकास कार्याें को कराया जा रहा है, वह भाजपा की देन है। सांसद ने सागर के विकास को गति प्रदान करने के लिये भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाने का मतदाताओं से अपील कर आशीर्वाद लिया। युवा सम्मेलन के दौरान अर्पित पांडे, नितिन सोनी, अंकित संकत, संध्या भार्गव, प्रतिभा चौबे, सुनीता रायकवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भाजपा को वोट कर नरेन्द्र मोदी शिवराज सिंह चौहान के हाथ मजबूत करें:- मुकेश तिवारी फिल्म अभिनेता


भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को विजयी बनाने उनके देवर फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने आज शनीचरी वार्ड, परकोटा वार्ड, लाजपतपुरा वार्ड, शुक्रवारी वार्ड, दयानंद वार्ड, तिलकगंज वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने मतदाताओं से कहा कि देश-प्रदेश और सागर के विकास के के लिये भाजपा वचनबद्ध है। चुनाव में मतदाता भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से विजयी बनाकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथ मजबूत कर सागर के विकास का मार्ग प्रशस्त कर मतदान करें। भाजपा के आने से सागर महानगर का आकार ले, इसके लिये भाजपा वचनबद्ध है। 

 महापौर भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी का आज 30 जून का जनसंपर्क


भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी आज 30 जून को सुबह 9 बजे से विट्ठलनगर वार्ड एवं गुरूगोविंद सिंह वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क करेगी। भाजपा के समस्त कार्यकर्ता सुबह 9 बजे भगवान गंज स्थित अंबेडकर तिगड्डा पर एकत्रित होगें। चुनाव मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया ने बताया कि इसी प्रकार इसी दिन दोपहर 3 बजे से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी चकराघाट वार्ड एवं गांधीचौक वार्ड के मतदाताओं से जनसंपर्क कर विजय श्री का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। चकराघाट वार्ड के लिये समस्त कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे चकराघाट पर एवं गांधीचौक वार्ड के लिये समस्त कार्यकर्ता जनसंपर्क के लिये शाम 5 पारस टॉकीज के पास एकत्रित होगें।
सागर की जनता विकास और विनाश में फर्क समझती है:- अनु शैलेन्द्र जैन
सागर विधायक शैलेन्द्र जैन की धर्म पत्नी श्रीमती अनु शैलेन्द्र जैन ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के साथ में आज मोतीनगर वार्ड में मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान अनु शैलेन्द्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को सागर की जनता पूरी तरह से नकार चुकी है ,जिससे कांग्रेस पूरी हताश हो चुकी है, यही कारण है कि कांग्रेस ने सागर की भोली-भाली जनता को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देने प्रारंभ कर दिए है। परन्तु कांग्रेस यह समझ ले सागर की जनता समझदार है, विकास और विनाश में फर्क समझती है। जिसका उदाहरण कांग्रेस का 15 महीनों का कार्यकाल है, जिसमें कांग्रेस ने संबल योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना व अन्य जनकल्याण कारी योजनाएं व विकास कार्य बंद कर दिए थे। वही शिवराज सिंह के नेतृत्व प्रदेश सरकार द्वारा सागर के चहुमुंखी विकास के लिए स्मार्ट सिटी जैसी सौगात देकर सागर को विकास पथ पर अग्रसर किया। साथ ही जनभावना अनुरूप संबल योजना लाड़ली लक्ष्मी जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं को पुनः प्रारम्भ किया। साथ ही श्रीमती जैन ने उपस्थित सभी वार्ड वासियों से आगामी 6 जुलाई को महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी एवं 48 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाकर सागर को विकास पथ पर निरंतर आगे बढ़ाने की अपील की।

 जनसंपर्क के दौरान श्रीमती अनु शैलेन्द्र जैन के साथ ही भाजपा प्रत्याशी का उत्साह के साथ जगह-जगह स्वागत किया गया। जनसंपर्क में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति साथ में रहे।

:केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियां जनमानस में स्वीकार हैं:- गौरव सीरोठिया

सागर से भाजपा की महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी को और नगरीय निकाय चुनाव में पूरे जिले में भाजपा की जीत निश्चित हो। इसके लिये पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर धर्मश्री स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाअध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से पत्रकारों से चर्चा की । श्री सीरोठिया ने बताया कि जिले के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा में 47 पार्षद निर्विरोध चुने गये। बांकी सभी भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिये पार्टी के समस्त मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, भाजपा नेता प्रमुख कार्यकर्ता लगतार चुनावी मैदान में कठोर परिश्रम के साथ में कार्य कर रहें है जिससे भाजपा की जीत निश्चित है। 
ऽ श्री सीरोठिया ने बताया कि चुनाव को लेकर पार्टी  ने आगामी कार्य योजना बनायी है, जो निम्नानुसार है 30 जून सागर के त्रिदेव सम्मेलन नगर विकास सम्मेलन आयोजित किया है, जिसमें त्रिदेव सम्मेलन के माध्यम से  भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री मान. हितानंद जी पार्टी कार्यकर्ताओं कोे मार्गदर्शन देगें। 

1 जुलाई को सुबह 10 बजे 48 वृक्ष पर लगाकर सागर को ग्रीन सिटी क्लीन सिटी बनाने के लिये वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। शाम 4 बजे होटल रॉयल पैलेस में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आप सभी के सागर के विकास को लेकर सुझाव लेगें, उन सुझावों को संकल्प पत्र में लेकर जारी करें।   2 जुलाई को पार्टी के सभी मंत्रीगण जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ नेता सभी कार्यकर्ता वार्डों में रहकर बूथ समिति पन्ना समिति की बैठक करेगें। 3 जुलाई को पार्टी महाजनसंपर्क अभियान करेगी, जिसमें गोपाल भार्गव, भूपेन्द्रसिंह, गोविंद सिंह राजपूत, अरविंद भदौरिया, सुमित्रा वाल्मीकि एवं सागर के सभी जनप्रतिनिधि वरिष्ठ नेता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से वार्ड स्तर पर महाजनसंपर्क अभियान चलायेंगे। राज्यसभी सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि सागर में वाल्मीकि समाज के लोगों से संवाद कार्यक्रम  एवं सम्मेलन को संबोधित करेंगें। 4 जुलाई को सागर में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जनसंपर्क समापन के अवसर पर एक वृहद बाइक रैली शाम 4 बजे आयोजन किया गया है। 5 जुलाई को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर संवाद करेंगें।  पत्रकार वार्ता में भाजपा के सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, चुनाव मीडिया प्रभारी प्रदीप राजौरिया, श्रीकांत जैन, लक्ष्मण सिंह, श्याम तिवारी, राजेश सैनी, देवेन्द्र कटारे, यश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।.

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive