बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नगर निगम सागर में महिलाओं को योजनाओ की जानकारी देने बना पिंक काउंटर : मेयर ने किया शुभारंभ

नगर निगम सागर में महिलाओं को योजनाओ की जानकारी देने बना पिंक काउंटर : मेयर ने किया शुभारंभ 


सागर, 9 मई,2023  नगर निगम योजना शाखा में महिलाओं की सुविधा के लिए पृथक से बनाए गए पिंक काउंटर का महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला एवं पार्षदों की उपस्थिति में फीता काटकर शुभारंभ किया ।


महिलाओं की सुविधा के लिये बनाये गये इस पिंक काउंटर पर शासन द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं जिनमें समग्र आई.डी, पेंशन, राशन पर्ची, संबल योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह आदि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्य किए जायेंगे।
 उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी द्वारा महिला हितग्राहियों की सुविधा हेतु बजट बैठक में पिंक काउंटर बनाने की घोषणा की थी। पिंक काउंटर पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ पूरा स्टाफ महिलाओं का होगा। इस काउंटर पर केवल महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री विनोद, तिवारी श्री धर्मेंद्र खटीक, श्री रुपेश यादव, श्री राजकुमार पटेल, पार्षद श्री हेमंत यादव, रीतेष तिवारी, रानी अहिरवार, श्री अशोक साहू, नरेश धानक,देवेंद्र अहिरवार, श्री रामू ठेकेदार, श्री पराग जैन, श्री अशोक चकिया, श्री शिवशंकर यादव, श्री कैलाश हसानी, श्री विशाल खटीक, श्री सूरज घोषी, श्री भारत माते, श्री मनोज चौरसिया,, रिषांक तिवारी, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive