बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Sagar :कांग्रेस की नारी सम्मान योजना : शिविरो में पहले दिन भरे गए 436 आवेदन

Sagar :कांग्रेस की नारी सम्मान योजना : शिविरो में पहले दिन भरे गए 436  आवेदन

सागर,9 मई ,2023 : पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया ने  आज सागर में नारी सम्मान योजना की प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत सागर में शुरुआत की। सागर में विभिन्न क्षेत्रों में शिविर लगाकर आवेदन भरे गए। 
इस मौके पर पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनना तय है, सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपए महीना देने के लिए वचनबद्ध है। इसके अलावा 500 रुपए में रसोई गैस का सिलेंडर कांग्रेस सरकार में हमारी माताओं-बहनों को उपलब्ध कराया जाएगा। 


महिलाओं से भाजपा के प्रलोभन में नहीं आने का आव्हान भी किया। वे बोले-शिवराज सिंह चौहान सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचार से प्रदेश की छवि बिगड़ी हैं। 
कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना का लाभ प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलेगा। 


 पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ,सागर प्रभारी अविनाश भार्गव शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी मुकुल पुरोहित अखिलेश मोनी केशरवानी की उपस्थिति में   शुरुआत की गई। इसी के साथ  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्ड मे जाकर महर्षि  दयानंद वार्ड में मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम चौबे  नेतृत्व मे(50)फार्म भरे , काकागंज वार्ड मे महिला नेत्री मीरा अहिरवार के नेतृत्व मे(87)फार्म भरे ,राजीव नगर वार्ड मे महिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व मे(97)फार्म भरे ,संत रविदास वार्ड मे मुकुल पुरोहित के नेतृत्व मे(137) फार्म भरे  गए ।


इसके उपरांत वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक श्रीवास्तव द्वारा आयोजित  हनुमान  चालीसा पाठ के आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता, महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम के पूर्व में उपस्थित  नेताओं का महिलाओं ने पुष्पगुच्छ से स्वागत भी किया।

शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने नारी सम्मान योजना का पंपलेट दिखाते हुए महिलाओं से कहा कि इसे हमारे नेता आदरणीय कमलनाथ जी ने आपके आर्थिक विकास के लिए तैयार कराया है। कांग्रेस की सरकार कमलनाथ जी के नेतृत्व में बनना तय है, सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपए महीना देने के लिए वचनबद्ध है। इसके अलावा 500 रुपए में रसोई गैस का सिलेंडर कांग्रेस सरकार में हमारी माताओं-बहनों को उपलब्ध कराया जाएगा।  नारी सम्मान योजना का आज 9 मई को कमलनाथ जी ने छिंदवाड़ा के परासिया में शुभारंभ किया। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में अधिकतम महिलाओं के फार्म शिविर लगवाकर भरवाए जाएंगे।


 ये रहे मोजूद
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अशोक श्रीवास्तव संतोष पाडे पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे मोनी केशरवानी अभिषेक गौर शैलेन्द्र तोमर आनंद तोमर  अभिषेक बिलगौया सहित अन्य लोगो ने विचार व्यक्त किए । महिला कांग्रेस नेता  शारद बाई खटीक माधवी चौधरी रक्षा राजपूत बब्बू यादव, आशीष ज्योतिष ,देवेन्द्र तोमर निर्मला सपे सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।         
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive