बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: कर्नाटक चुनाव की जीत पर कांग्रेस ने मनाई खुशियां, मंदिर में किया सुंदर काण्ड

SAGAR: कर्नाटक चुनाव की जीत पर कांग्रेस ने मनाई खुशियां, मंदिर में किया सुंदर काण्ड


सागर,13 मई,2033 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर सागर जिले में कांग्रेसियों खुशियां मनाई। कांग्रेसजनों ने सुंदरकांड का पाठ किया और पटाखे जलाए। 
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी की अगुआई में कांग्रेसजनों ने तीनबत्ती स्थित हनुमान मंदिर पर ध्वजा व प्रसाद चढ़ाकर शहर की सड़कों पर विजय जुलूस निकाला और जोरदार जश्न के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के अंतिम परिणाम आते-आते सागर के शहर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में नेताओं, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का हुजूम इकट्ठा हो गया। सभी ने यहां से इकट्ठे होकर गाजे बाजे के साथ अपने हाथों में धर्म ध्वजा तथा कांग्रेस के तिरंगे झंडे लहराते हुए जुलूस के रूप में तीनबत्ती स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर प्रसाद तथा झंडा चढ़ाया। कांग्रेस जिन्होंने विश्वविद्यालय की संस्थापक डॉ हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जोरदार नारेबाजी के साथ आतिशबाजी चलते हुए अपनी खुशी व्यक्त की और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री मल्लिकार्जुन खरगे श्रीमती सोनिया गांधी श्री राहुल गांधी श्रीमती प्रियंका गांधी श्री कमलनाथ आदि को बधाई प्रेषित करते हुए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए भ्रष्टाचार और दलाली करने वाली भाजपा की सरकार को नकार कर विकास के संकल्प के साथ कांग्रेस पार्टी को जीत कर पूरे देश में एक नया संदेश दिया है। प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव देश में परिवर्तन की बयार के साफ संकेत हैं। जिसका असर मध्यप्रदेश में आगामी दिनों होने वाले विधानसभा चुनाव में भी सामने आएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि बजरंग दल को मुद्दा बनाने वाली भाजपा के अधर्म को बजरंगबली ने ही कर्नाटक में सबक सिखा दिया है।

ये रहे मोजूद
कांग्रेस द्वारा निकाले गए विजय जुलूस में प्रमुख रूप से जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक श्रीवास्तव जिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी जितेंद्र सिंह चावला दीनदयाल तिवारी रमाकांत यादव संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे शैलेंद्र तोमर माधवी चौधरी अवधेश तोमर शाहरुख खान अमित रामजी दुबे पप्पू गुप्ता सुरेंद्र सुहाने रामकुमार पचौरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा योगराज कोरी समीर खान पार्षद ताहिर खान नीलोफर चमन अंसारी रिचा सिंह गौर  राकेश राय वसीम खान बब्बू यादव महेश जाटव विजय साहू सिंटू कटारे जितेंद्र चौधरी राहुल चौबे जमुना प्रसाद सोनी पवन पटेल विमल जैन पंकज सिंघई लक्ष्मी नारायण सोनकिया भईयन पटेल  कल्लू पटेल लीलाधर सूर्यवंशी नाथूराम चौधरी मानसिंह चौधरी राजू राठौड़ राम शर्मा विनोद कोरी बंटी कोरी सुल्तान कुरेशी चैतन्य पांडे हीरालाल चौधरी इम्तियाज अली पवन जाटव रोहित मंडल राकेश छाबड़ा वीरेंद्र राजे आदिल राईन साजिद रायन रवि सोनी अमित चौरसिया रजिया खान भूरे खटीक जाहिद ठेकेदार चंद्रप्रभा दुबे राजेश यादव सौरभ खटीक पवन केसरवानी गोपीलाल यादव नरेश संकट अकबर राइन कुंजीलाल लाडिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने उपस्थित होकर अपनी खुशी का इजहार किया।

ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय सागर मैं बांटी मिठाईयां    

ग्रामीण कांग्रेस कार्यालय सागर तिली में कांग्रेस जनों ने एक दूसरे को बधाई दी और आम जनता के बीच में जाकर मिठाइयां बांटी। ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष श्री आनंद अहिरवार ने कहा कि आज कर्नाटक राज्य में कांग्रेस पार्टी को जो समर्थन मिला है वह जनता की जीत है आज भारतीय जनता पार्टी की मोदी की सरकार से आम आदमी बेहद परेशान है किसान नौजवान महिलाएं बेरोजगार युवाओं ने यह फैसला किया है। 
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्रीसुरेंद्र सुहाने, श्री अशोक श्रीवास्तव,अमित दुबे राम जी, पप्पू गुप्ता, राम कुमार पचौरी, बाबू सिंह यादव, रमाकांत यादव, सिंटू कटारे, राहुल चौबे, महेश जाटव, मोती पटेल, हीरा लाल चौधरी ,विमल जैन, सुल्तान कुरेशी आनंद हेला , संजय व्यास, पंकज सिंघाई, जितेन्द्र अहिरवार ,अशोक अहिरवार, अंकुर यादव, गफूर भाईजान, अमित यादव, पवन पटेल, प्रकाश लोधी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
 संकट मोचन दादा दरबार मे किया श्री हनुमान चालीसा का पाठ। 

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अन्तर्गत नगर परिषद कर्रापुर में कांग्रेसजनों ने म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में जीत का जश्न मनाया गया। जहां कांग्रेस जनों ने संकट मोचन दादा दरबार मे श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। तत्पश्चात जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये जीत का जश्न मनाया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंन्द्र पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, प्रेम नारायण उपाध्याय, पुष्पेन्द्र सिंह, सरफराज पठान, पार्षद मोहन अहिरवार,निकलंक जैन,विशाल सिंह,देवेंन्द्र कुर्मी, नरेन्द्र सेठी राजपूत,अशरफ खान, शिव चरण सोनी,गोविन्द उपाध्याय, शरद राजा सेन,सुरेन्द्र राजपूत,कदम सिंह,देवेंन्द्र चौधरी,धर्मेन्द्र सिंह,चांद अली,राघवेन्द्र सिंह,भैयाराम अहिरवार, रामावतार सिंह, सूर्य प्रताप राजपूत,अरविंद मिश्रा, रंजीत अहिरवार, ब्रजेन्द्र सिंह, शोभा पवार, धर्मेन्द्र सिंह लम्बरदार, करन अहिरवार, मुकेश अहिरवार, जसवंत कुमार,नरेन्द्र सिंह, कमलेश पटेल, मोहन पटेल,अनुराग राजपूत,शुभम राजपूत, अभी जैन,अजय पटैल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive