बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर में देश की सबसे ऊंची अटल जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ▪️जिले के तीनों मंत्रियों ने एक साथ किया अनावरण▪️30 फुट ऊंची, 7 टन वजन और एक करोड़ लागत की भव्य प्रतिमा

सागर में देश की सबसे ऊंची अटल जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ

▪️जिले के तीनों मंत्रियों ने एक साथ किया अनावरण

▪️30 फुट ऊंची, 7 टन वजन और एक करोड़ लागत की भव्य प्रतिमा

तीनबत्ती न्यूज
सागर, 07 मई 2023: लोक निर्माण विभाग के मंत्री पं  गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह व राजस्व एवं परिवहन मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत ने आज सागर के अटल पार्क में अष्टधातु से निर्मित 30 फुट ऊंची भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटलबिहारी वाजपेई जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। एक करोड़ रुपए की लागत से यह प्रतिमा वर्तमान में देश में स्थापित स्व अटल जी की सभी प्रतिमाओं में सबसे ऊंची मानी गई है। अनावरण समारोह के अवसर पर तीनों मंत्रियों सहित सभी वक्ताओं ने अटल जी से जुड़ी सागर की स्मृतियां साझा की और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व से जुड़े प्रसंगों को बताया।

       सबसे बडी प्रतिमा का लोकार्पण

इस अवसर पर सांसद श्री राजबहादुर सिंह, सागर विधायक श शैलेन्द्र जैन,  प्रदीप लारिया, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, गौरव सिरोठिया, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी आदि मोजूद रहे। 


उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा बनवाई गई अटल जी की यह प्रतिमा ग्वालियर के मूर्तिकार श्री प्रभात राय द्वारा एक करोड़ की लागत से तैयार की गई है। पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की 30 फुट ऊंची और 7 टन वजनी प्रतिमा जो की अष्टधातु से निर्मित है।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी जी ऐसे महापुरूष थे, कोई विरोधी भी जिनकी आलोचना नहीं करता था। वे युग पुरूष थे। इतिहास पुरूष थे। सारे विशेषण उनके लिए कम पड़ जाते है। वाजपेयी जी ने गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए अनेक कदम उठाये। अगली पीढियां उनकों जान सके उनके व्यक्तित्व , कृतित्व उनके साहित्य से प्रेरणा ले सके। इसके लिए उनकी मूर्ति की स्थापना की गई है। उनका व्यक्तित्व निराश व्यक्ति के लिए हौसला देता है। वे अजातशत्रु और राजनीति के संत थे। आज प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना ने गांव-गांव को सडकों से जोड़ दिया है। यह उन्हीं की देन है।


नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज हम सबके जीवन का महत्वपूर्ण दिन और सौभाग्य की बात है कि महामानव स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी ने विकास यात्रा की शुरूआत की थी, उस यात्रा को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्व. श्री वाजपेयी का कई बार सागर आगमन हुआ था। अगर वे सागर के किसी व्यक्ति को नाम से जानते थे तो वे सुशील तिवारी है।


  राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि आज खुशी का दिन है कि महान व्यक्तित्व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है। वाजपेयी जी ऐसे व्यक्तित्व थे सभी राजनैतिक दलों के लोग जिनका सम्मान करते थे। वे प्रखर वक्ता थे। हर वर्ग और हर उम्र के व्यक्ति उनके भाषण सुनने के लिए आतुर रहते थे। किसी परिपूर्ण व्यक्ति की कल्पना करते है तो वे वाजपेयी थे।


सांसद श्री राजबहादुर सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी की कार्य करने की अदभुत शैली थी। यह खुशी की बात है कि आज उनकी प्रतिमा स्थापित हो रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी की यह देश में सबसे बडी मूर्ति है। यह स्थान एक तीर्थ के रूप में जाना जाएगा।

विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने बताया कि अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी की प्रतिमा की स्थापना के लिए नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा एक करोड़ रू. की राशि स्वीकृत की गई थी। जिससे प्रतिमा का स्थापना हो सकी। स्व. वाजपेयी राजनीति के अजातशत्रु थे, जो सभी को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है।


महापौर प्रतिनिधि डा. सुशील तिवारी ने बताया कि उन्हें स्व. वाजपेयी के साथ कार्य करने का सौभाग्य मिला। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी के नीति निर्णयों के कारण आज भारत दुनिया के अग्रणी देशों में गिना जाता है। हम सब उनसे प्रेरणा लेते है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि अटल पार्क सागर में अनावृत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री वाजपेयी की प्रतिमा देश में स्व. वाजपेयी की स्थापित की गई सबसे बड़ी प्रतिमा है। अष्टधातु से बनी यह प्रतिमा 30 फीट उंची और इसका वजन सात टन है।


ये रहे मोजूद                

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी, निगम परिषद वृंदावन अहिरवार, आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, पार्षद विनोद तिवारी, नरेश यादव, जाहर सिंह, रूपेश यादव, शैलेन्द्र ठाकुर, नवीन भट्ट, डब्बू साहू, एड वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, श्रीमती प्रतिभा चौबे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह,  जगन्नाथ गुरेया, रिशांक तिवारी, सूर्यांश तिवारी,  संतोष दुबे, राहुल साहू,मुकेश जैन ढाना समस्त एम आई सी सदस्य एवं पार्षद, भाजपा नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive