बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बिसराहा के यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह, कई विकास कार्यों की स्वीकृति दी


बिसराहा के यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह, कई विकास कार्यों की स्वीकृति दी



बिसराहा, (रजवांस)। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यहां के श्री राम-जानकी मंदिर प्रांगण में चल रहे श्री 21 कुंडात्मक महायज्ञ महोत्सव में उपस्थित होकर पुण्य अर्जित किया। मंत्री श्री सिंह ने यज्ञस्थल पर उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए बिसराहा में चार विकास कार्यों की स्वीकृति दी है।

     मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यज्ञशाला में पहुंच कर यज्ञ भगवान की आरती की व यज्ञाचार्य का पूजा अर्चन किया। विराजमान श्री महंत शिवपूजन दास जी महाराज, यज्ञाचार्य पं हरिशरण चतुर्वेदी व श्री रामकथा वाचक पं शास्त्री श्री उमाशंकर बिल्थरे जी के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। स्थानीय युवाओं ने पगड़ी पहनाकर मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का अभिनंदन किया।

     मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने उपस्थित ग्रामवासियों की मांग पर श्री राम-जानकी जी मंदिर की बाउंड्री वॉल निर्माण, एक मंगल भवन निर्माण, एक ट्यूब वेल, पूरे ग्राम में सीसी रोड निर्माण व एक टैंकर की स्वीकृति दे कर मौके पर उपस्थित जनपद अध्यक्ष को शीघ्र कार्य आरंभ के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आगामी पंचवर्षीय के पूर्व बिसराहा को नगर परिषद बरोदिया कलां में जोड़ा जाएगा ताकि यहां का विकास द्रुत गति से हो सके।



     यज्ञ महोत्सव में मुख्य यजमान श्री आरती देवी रामाधार सिंह, उदयभान सिंह,श्री रामकथा यजमान श्रीमती भारती दुर्गेश सिंह ने मंत्री श्री सिंह का स्वागत किया। मंत्री श्री सिंह ने आयोजन स्थल पर उपस्थित सभी संतों और यज्ञकर्ताओं से व्यक्तिशः भेंट कर सबका आभार व्यक्त किया।



     इस अवसर पर अर्धनारेश्वर जी महाराज, श्रीमती अंजना देवी, राजा भैया राजपूत, रामकिशोर सिंह राजपूत, विष्णु सिंह राजपूत, संतोष सिंह मालगुजार, विजय सिंह, राजेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, निर्भय सिंह, वदन सिंह, किरण सिंह, लोटन सिंह, कप्तान सिंह, बलराम सिंह, विश्वनाथ सिंह, भूपत सिंह, झलकन सिंह, किशोर सिंह, नारायण सिंह, मुलायम सिंह, धीरज सिंह, कलयान सिंह, हाकम सिंह, वीरेन्द्र सिंह, वादल सिंह, महेन्द्र सिंह, लाखन सिंह, मोहन सिंह, रामनाथ सिंह, कुंवर सिंह, कलयान सिंह, वीरेन्द्र सिंह, चेन सिंह, रघराज सिंह, राजेन्द्र सिंह, गजपाल सिंह, धनसिंह, नेपाल सिंह एवं तिलक सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive