बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सीएम शिवराज सिंह 14 मई को सागर में ▪️केरबना से कृषक ब्याज माफी योजना का षुभारंभ करेंगे▪️कुशवाह समाज के संभागीय सम्मेलन में शमिल होगें ▪️कांग्रेस देगी धरना व काले झंडों का प्रदर्शन

सीएम शिवराज सिंह 14 मई को सागर में
 ▪️
केरबना से कृषक ब्याज  माफी योजना का षुभारंभ करेंगे

▪️कुशवाह समाज के संभागीय सम्मेलन में शमिल होगें 

▪️कांग्रेस देगी धरना व काले झंडों का प्रदर्शन



तीनबत्ती न्यूज: teenbatti News 

सागर, 13 मई 2023 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार 14 मई को दोपहर 12.35 बजे भोपाल से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे पुलिस लाईन हैलीपेड सागर आयेगें। नगर के पिपंलापुरे मार्ग पर मुख्यमंत्री का ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों द्वारा मुआवजा राशि दिलाये जाने पर तथा लाड़ली बहना योजना लागू करने पर जिले की लाड़ली बहनों द्वारा स्वागत किया जायेगा। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 1.38 बजे पीटीसी ग्राउंड पहुंचेगे, जहां वे कुशवाहा समाज के संभागीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
     सम्मेलन में मुख्यमंत्री सागर जिले के लिए 865.91 करोड़ की 3 नल जल योजना का भूमिपूजन करेगें। तीनों नल जल योजना से 520 ग्रामों में पाईप लाइन बिछाकर घर-घर  पानी पहुंचाया जायेगा। इनमें 202.99 करोड़ की सानौधा-मढ़िया जलप्रदाय योजना शामिल है, जिसके पूरा होने से 77 ग्राम लाभान्वित होंगे।  सानौधा-बंडा जल प्रदाय से 56 गांव के घरों को लाभ मिलेगा। इसी योजना की लागत 166.67 करोड़ आयेगी। इस प्रकार तीसरी 496.25 करोड़ की देवरी-केसली जल प्रदाय योजना से क्षेत्र के 387 गांवों को लाभ मिलेगा।


    कार्यक्रम के बाद यू श्री चौहान दोपहर 3 बजे सागर के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, केरबना, चनाटोरिया (सागर-गढ़ाकोटा रोड) में ब्याज माफी योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3.40 बजे केरबना हैलीपेड से हैलीकॉप्टर द्वारा गुना के लिए रवाना होगें।

केरबना से कृषक ब्याज माफी योजना का षुभारंभ करेंगे

मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान रविवार 14 मई को सागर जिले के केरबना गांव से मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना 2023 का षुभारंभ करेंगे। पूरे प्रदेष में 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसान भाई-बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार डिफाल्टर किसानों के 2200 करोड़ से अधिक राषि का ब्याज माफ करेगी और इस राषि की प्रतिपूर्ति राज्य षासन द्वारा की जाएगी। सागर जिले की 178 समितियों के 51 हजार 910 डिफाल्टर किसानों को ब्याज माफी का लाभ मिलेगा और ब्याज की 76 करोड़ 79 लाख रू. की राषि सरकार द्वारा भरी जाएगी।


      राज्य सरकार द्वारा ब्याज भरने से जिले के 51 हजार 910 किसान भाई-बहन डिफाल्ट से मुक्त होंगे। समिति से डिफाल्ट मुक्त होने का प्रमाण पत्र भी सभी को दिया जाएगा। किसान भाई शून्य प्रतिषत ब्याज दर पर योजना हेतु पात्र हो जाएंगे। जिन किसानों को समिति से खाद प्राप्त नहीं हो रहा था, उनको अब विषेष सुविधा के तहत खाद समिति से प्राप्त होगा।
      वर्ष 2018 में ऋण माफी की उम्मीद में बहुत से किसान डिफाल्टर और सोसाइटी से खाद बीज लेने से वंचित हो गए थे। ऐसे किसानों की परेषानियों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा उनके ब्याज की राषि अब सरकार द्वारा भरी जाएगी, जिससे वे डिफाल्ट से मुक्त हो सकगें।
      जिला सहकारी केन्द्रीय बैंको से संबंध्द प्राथमिक कृषि साख समितियां के ऐसे कृषक जिन पर 31 मार्च 2023 की स्थिति में कुल बकाया ऋण (मूल एवं ब्याज को मिलाकर) रू. 2 लाख रू. तक है और वे डिफाल्टर है। उनका ब्याज माफ किया जाएगा। माफ किए गए ब्याज की प्रतिपूर्ति राज्य षासन द्वारा की जाएगी।

     2 लाख रू. तक के फसल ऋण में अल्पकालीन फसल ऋण एवं प्राकृतिक आपदा के कारण जो अल्प कालीन ऋण मध्यकालीन ऋण में परिवर्तत हुआ है, उसको षामिल किया गया है।
.
कुशवाहा समाज सम्मलेन में आने वाले लोगों के लिए सुगम यातायात व्यवस्था रहेगी

तीनबत्ती न्यूज: teenbatti News 

      सागर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 14 मई कुशवाहा समाज के सम्मलेन में सागर आगमन हो रहा है। कुशवाहा समाज का सम्मेलन पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में आने वाले लोगों की सुविधा की दृष्टि से यातायात पुलिस द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था की गई है। यातायात रूट एवं पार्किग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।


       बांदरी, मालथौन जोन के बस एवं चार पहिया वाहन चालकों के लिए सत्यम ढ़ाबा बाया पटकुई मार्ग से कलेक्टर बंगले के सामने गौर मैदान पार्किग स्थल होगा।
     खुरई, बीना, नरयावली के बस एवं चार पहिया वाहनों के लिए गल्लामंडी, भैंसा नाका बाया कबूला पुल, परेड मंदिर मार्ग से कलेक्टर बंगले के सामने गौर मैदान पार्किग स्थल होगा।
      राहतगढ़, सीहोर के बस के लिए मोतीनगर चौराहा से धर्माश्री, संजय ड्राइव से होकर वृंदावन बाग मैदान पार्किग और चार पहिया वाहन चालकों के लिए मोतीनगर चौराहा से धर्माश्री संजय ड्राइव,पं. दीनदयाल चौक से होकर जैन हाईस्कूल मैदान पार्किग स्थल होगा।
      जैसीनगर के बस के लिए तिली तिराहा से जिला अस्पताल मार्ग होते हुए पं. दीनदयाल चौक से होकर एमएलबी स्कूल मैदान पार्किग स्थल,  और चार पहिया वाहन चालकों के लिए तिली तिराहा से जिला अस्पताल मार्ग होते हुये पं. दीनदयाल चौक से होकर एमएलबी स्कूल मैदान पार्किग स्थल होगा।
    बंडा, शाहगढ़, गढ़ाकोटा और सानौधा के बस एवं चार पहिया वाहन चालकों के लिए बहेरिया से मकरोनिया चौराहा, सिविल लाईन चौराहा से इमानुअल स्कूल तिराहा होते हुये डीएफओ बंगला के पास वाला मैदान पार्किग स्थल एवं रहली, सुरखी, गौरझामर, महाराजपुर और देवरी के बस के लिए बम्हौरी तिराहा से यूटीडी रोड होते हुये सिविल लाईन चौराहा से इमानुअल स्कूल तिराहा होकर डीएफओ बंगला के पास वाला मैदान पार्किग स्थल एवं चार पहिया वाहन चालकों के लिए बम्हौरी तिराहा से यूटीडी रोड होते हुए स्वीडिश मिशन स्कूल एवं सिविल लाईन स्थित वात्सल्य स्कूल पार्किग स्थल रहेगा।  
      कार्यक्रम स्थल में दो पहिया वाहनों से आने वाले आगंतुक एक्सीलेन्स स्कूल, एमएलबी स्कूल एवं जैन हाईस्कूल के मैदान में अपने वाहनों को पार्क करेगें। वीआईपी पार्किंग एवं प्रशासनिक अधिकारियों (अत्यावश्यक डियूटी) के छोटे चार पहिया वाहनों की पार्किंग कलेक्ट्रेट परिसर में की गई है।
      छोटे चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहनों को उनके निर्धारित पार्किंग स्थल में जाने की अनुमति दोपहर 01-00 बजे तक रहेगी।
मार्ग डायवर्सन व्यवस्था
      पहलवान बब्बा हनुमान मंदिर से झण्डा चौक की ओर जाने वाला मार्ग आमजन के लिए आवागमन हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वेलोसिटी कोचिंग क्लासेस से एमएलबी तिराहा की ओर जाने वाला मार्ग (पीटीसी ग्राउण्ड के पीछे वाला’ मार्ग) आमजन के लिए आवागमन हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
       पुलिस लाईन गेट से कालीचरण चौराहा होते हुये बाबूराव पिंपलापुरे मार्ग आमजन के लिए आवागमन हेतु पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस आमजन से यह अनुरोध करती है की उक्त दिनांक को उपरोक्त मार्गों पर वाहनों का दबाव अधिक होने से, यातायात अवरोध की स्थिति से बचने हेतु उक्त मार्ग का उपयोग न करें।

 विधायक शैलेंद्र जैन ने तिलकगंज वार्ड में ली कुशवाहा समाज की बैठक


 सागर आगमन को लेकर सागर विधायक  शैलेंद्र जैन ने तिलकगंज वार्ड में कुशवाहा समाज की बैठक ली। विधायक शैलेन्द्र जैन ने समाज के गणमान्य जनों से बातचीत की और उनसे तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित समाज जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि, कुशवाहा समाज के सम्मेलन के लिए मध्य प्रदेश के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ज हमारे बीच उपस्थित होगे। वह आपसे संवाद करने आ रहे हैं आपके बातों को सुनने आ रहे हैं हमारा कर्तव्य है कि बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाये। वार्ड पार्षद शैलेश केशरवानी ने ब कहा कि हमारा तिलक गंज वार्ड कुशवाहा समाज बाहुल्य वार्ड है हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंऔर माननीय मुख्यमंत्री जी को सुनें । बैठक में मुख्य रूप से प्रकाश पटैल रघुवीर कुशवाहा  आर एस पटेल
बी डी पटेल मनीष कुशवाहा मौसम कुशवाहा प्रकाश प्रमोद दुर्गेश  गोलू श्रीकांत ललित पटेल रूपकिशोर पटेल सुशील किशन समस्त कुशवाहा समाज सहित समाज के लोग उपस्थित रहें।


 
कांग्रेस का तीन मढ़िया पर धरना व काले झंडों का प्रदर्शन

तीनबत्ती न्यूज: teenbatti News 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी सरकार द्वारा विकास के नाम पर सागर की जनता के साथ धोखेबाजी करने के  खिलाफ शहर- जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार 14 मई को दोपहर 01 बजे से तीन मढ़िया पर  धरना देकर काले झंडों से उनका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
             शहर- जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि भाजपा और शिवराज सिंह चौहान की सरकार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भारी-भरकम बिजली बिल से त्रस्त जनता है।कांग्रेस द्वारा शुरू नारी सम्मान योजना को नकली योजना बताकर मध्यप्रदेश की बहनों का अपमान किया जा रहा है।  बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज समेत पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं ठप्प है। सागर की लाखा बंजारा झील सहित स्मार्ट सिटी के कामों में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं सामने आ रही है।ओबीसी को 27 परसेंट आरक्षण देने में मध्यप्रदेश सरकार अड़गेबाजी कर रही है। प्रदेश सरकार और यहां के जनप्रतिनिधि सागर की जनता के साथ विकास के नाम पर लगातार धोखाधड़ी कर रहे है। । मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाऐ  चरम पर पहुंचने से आम गरीब वर्ग इलाज को मोहताज है। ऐतिहासिक पं. मोतीलाल नेहरू स्कूल और महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल के अस्तित्व खतरे में है। पुलिस अकादमी और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री की अधिकांश हिस्सा भोपाल शिफ्ट हो चुका है। 
             मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा यहां के जनप्रतिनिधियों द्वारा उक्त संबंध में शहर की उपेक्षा के चलते मुख्यमंत्री के सागर आगमन पर उनका विरोध काले झंडों के प्रदर्शन के साथ किया जाएगा।जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने सभी वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारीयों, ब्लॉक, मंडलम व सेक्टर कमेटियों,  कांग्रेस पार्षदों, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी विभाग, प्रकोष्ठ व समितियां के पदाधिकारी समेत आम जनता व कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विरोध दर्ज करने का आव्हान किया है।
                       

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive