बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

Bus Accident : खरगोन : 50 फीट ऊंचे पुल से नदी में गिरी बस, 24 लोगों की मौत, 25 घायल

Bus Accident : 
खरगोन : 50 फीट ऊंचे पुल से नदी में गिरी बस,22 लोगों की मौत, 25 घायल

देखे :वीडियो
खरगोन,9 मई,2023 :  मध्यप्रदेश  के खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है।  एक बस  पुल की रेलिंग तोड़कर  नदी में जा गिरी। जिससे उसमें सवार 24  लोगों की मौत हो गई। खरगोन के एसपी धरम वीर सिंह ने बताया कि 15 लोगों की मौत हुई है और 25 लोग घायल हैं। पीएम मोदी,सीएम शिवराज सिंह , पूर्व सीएम कमलनाथ सहित अनेक लोगो ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी 15 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। 20-25 लोग घायल हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। घटना के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।खरगोन ठीकरी मार्ग पर यह हादसा हुआ है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरु किया।
           हादसे  के वीडियो:




जानकारी के अनुसार खरगौन के पास बोराड नदी में बस गिर गई। बोराड नदी पर पुल बना हुआ है लेकिन बस एकाएक बेकाबू होकर नीचे जा गिरी। बस के गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत की सूचना है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका- बचाव के लिए ग्रामीण सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव दल लगातार लोगों को निकालकर अस्पताल भेज रहा है।







 पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बोराड नदी सूखी है इसके कारण बस में सवार लोग चोटिल हो गए- यह बस हादसा खरगोन ठीकरी रोड पर ग्राम दसंगा में हुआ। यहाँ बोराड नदी के पुल से बस नीचे जा गिरी। बोराड के 50 फीट ऊंचे पुल से बस नीचे गिरी है जिससे लोग हताहत हुए। बस माँ शारदा ट्रेवल्स की बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। बोराड नदी सूखी है इसके कारण बस में सवार लोग चोटिल हो गए हैं।

             मृतकों की सूची


एक ही परिवार के तीन की मौत

 बस हादसे में दो दर्जन लोग  मौत का शिकार हो गये। इस हादसे में मामेरा लेकर जा रहे एक ही परिवार के सात लोगों में से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के मृतकों में एक नाबालिग हंसमुख पिता संतोष 14 वर्ष निवासी पिपरी, सुखदेव पिता बुधिया 37 निवासी पिपरी ओर लीलू बाई पति बुधिया 65 वर्ष शामिल है। परिवार के लोग धार जिले के धामनोद के समीप ग्राम पंधाना जा रहे थे। परिवार के चार अन्य लोगों में एक गंभीर घायल को इंदौर रैफर किया गया है वहीं तीन लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे के बाद पिपरी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस दुःखद हादसे में अबतक 24 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मृतकों की संख्या में इजाफे की आशंका है। 9 गम्भीर घायलों को इंदौर रैफर किया गया है। 35 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट, जताया शोक

खरगोन में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है: PM @narendramodi




गृहमंत्री अमित शाह का ट्वीट

मध्यप्रदेश के खरगोन में बस के नदी में गिरने की घटना दुःखद है। स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को हर सम्भव मदद पहुँचाई जा रही है। हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।





मध्य प्रदेश में आखिर कब तक होता रहेगा जानो से खिलवाड़

सीधी, धार सहित इंदौर में भी हो चुका है बड़ बस हादसा, नहीं लग रहा दुर्घटनाओं पर लगाम

मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। बस रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे सूखी नदी में जा गिरी। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे। अब तक 15 के मारे जाने की सूचना है।

मध्य प्रदेश में बस हादसे आम होते जा रहे हैं। हर सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर सवाल उठते हैं और जैसे-जैसे घटना पुरानी होती जाती है, सवाल भी कमजोर पड़ते जाते हैं। नतीजा, हर कुछ दिनों में एक्सीडेंट की खबर आती रहती है। यहां देखिए मध्य प्रदेश में हुई हालिया बड़ी बस दुर्घटनाओं की लिस्ट

सीधी बस हादसे में 53 लोगों की हो गई थी मौत

सीधी में 16 फरवरी 2021 को यात्रियों से भरी बस नहर में गिरने से 53 लोगों की मौत हो गई थी। ड्राइवर ने नहर के से सटे शार्टकट रास्ते से बस निकालने की कोशिश की। इसी दौरान वह स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और बस फिसलकर पास में नहर में डूब गई।

धार के खलघाट में बस हादसे में 15 लोगों की मौत
जुलाई 2023 में धार जिले के खलघाट में सवारियों से भरी बस ब्रिज की रेलिंग को तोड़ते हुए नर्मदा नदी में गिर गई थी। घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी। यह बस इंदौर से पुणे जा रही थी।

इंदौर स्कूल बस हादसे में 6 लोगों की हुई थी मौत
इंदौर में 5 जनवरी 2018 को बायपास पर डीपीएस स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें पांच बच्चों सहित 6 लोगों की मौत हो गई थी।

मनमानी करते हैं बस संचालक, सरकार ने आंखों पर पट्टी बांधी

सच्चाई यही है कि पूरे मध्य प्रदेश में बस संचालकों की मनमानी चल रही है। इनके लिए कोई नियम-कायदा नहीं है। अंध गति से बसें दौड़ती हैं। लोगों को भेड़-बकरियों की तरह ठूंस लिया जाता है। फिटनेस का ठिकाना नहीं होता। चालक कितनी प्रशिक्षित है, यह किसी को परवाह नहीं है। सवारियां बैठाने और एक-दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में काबू होकर गाड़ियां चलाई जा रही हैं।

हर बस दुर्घटना के बाद सरकार की तरफ से औपचारिक बयान आता है, दुख जताया जाता है, मुआवजे का ऐलान कर दिया जाता है ।होना यह चाहिए कि सख्त नियम बनें और उनका पालन किया जाए।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive